DS NEWS | The News Times India | Breaking News
AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर ममता बनर्जी का आरोप
India

AIMIM-ISF न्यायिक अधिकारियों के घेराव के जिम्मेदार’, मालदा में हुए घटना पर ममता बनर्जी का आरोप

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना पर राजनीति ने जोर पकड़ा हुआ है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी AIMIM और राज्य की एक क्षेत्रीय पार्टी द इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) को जिम्मेदार ठहराया है. इसके अलावा, ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर उकसाने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि मालदा जिले के मोथाबाड़ी में बुधवार (1 अप्रैल, 2026) को कई घंटों तक न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी के मास्टरमाइंड को राज्य की सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने यह दावा भी किया है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस अभी भी उनके कंट्रोल में है, न कि चुनाव आयोग के.

हरिरामपुर में बोलीं TMC प्रमुख ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोपी को AIMIM से भाड़े पर लिया और यहां लेकर आई. ISF भी उनके साथ है. कांग्रेस और भाजपा ने भी उकसाया है.’

उन्होंने कहा, ‘सीआईडी ने न्यायिक अधिकारियों की घेराबंदी करने वाले मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्कारुल इस्लाम को बागडोगरा एयरपोर्ट ने गिरफ्तार किया है, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था. इन्होंने ही मालदा के मोथाबाड़ी में हिंसा करवाई है.’

AIMIM पर ममता बनर्जी के आरोप क्या?

राज्य के भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने के लिए बाहर से गुंडों को लाया जा रहा है. ये लोग न्यायाधीशों को भी नहीं छोड़ते. उन्होंने AIMIM पर भी आरोप लगाया कि पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में वोट बांटकर भाजपा की जीत में मदद की थी.

अमित शाह पर ममता बनर्जी ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी से भाजपा के वोट प्रतिशत में कमी आएगी.’

दरअसल, अमित शाह ने कहा है कि वह 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो फेज के विधानसभा चुनावों के दौरान 15 दिनों तक बंगाल में डेरा डालेंगे. इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि आप 365 दिन भी बंगाल में रहे, तो भी इससे कुछ बदलने वाला नहीं है.

यह भी पढ़ेंः US के दूसरे F-35 को मार गिराने का ईरान ने किया दावा, पायलट ने इजेक्ट किया तो बना डाला बंधक



Source link

Related posts

’54 लाख वोटरों को अपना पक्ष नहीं रखने दिया’, निर्वाचन आयोग पर बंगाल CM ममता बनर्जी ने लगाए आरोप

DS NEWS

कर्नाटक के स्कूल में शिक्षक ने छात्र पर बेरहमी से बरसाए लात और घूंसे, वीडियो वायरल होने पर जानि

DS NEWS

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy