DS NEWS | The News Times India | Breaking News
मिसाइल या ड्रोन नहीं इस फ्यूचर वेपन से लड़ेगा चीन, जानें क्या है खतरनाक हथियार LY-1
India

मिसाइल या ड्रोन नहीं इस फ्यूचर वेपन से लड़ेगा चीन, जानें क्या है खतरनाक हथियार LY-1

Advertisements


चीन ने हाल ही में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था, जिसमें दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए थे. चीन ने विक्ट्री परेड के दौरान कई आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया था. इसमें एलवाई-1 भी शामिल था. यह बेहद ही पॉवरपुल एयर डिफेंस सिस्टम है, जो कि लेजर से चलता. इसे अमेरिका के लिए हेलिओस की टक्कर का माना जा रहा है. 

चीन ने एलवाई-1 को बेहद खास तरह से डिजाइन किया है. यह जमीन के साथ-साथ समंदर से भी ऑपरेट किया जा सकता है. एलवाई-1 को समंदर में चलाने के लिए नौसेना के जहाज पर माउंट करना होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि चीन ने इसे कम लागत में तैयार किया है. एलवाई-1 ड्रोन और मिसाइल अटैक के दौरान बेहद अहम साबित होगा. 

एलवाई-1 ड्रोन और मिसाइलों को पलक झपकते ही तबाह कर देगा. यह सबसे पहले दुश्मन के ऑप्टिकल सेंसर को निष्क्रिय कर देगा और फिर टारगेट को बर्बाद कर देगा. इसे समुद्री जंग के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकेगा.  

हेलिओस या एलवाई-1 कौन है ज्यादा बेहतर

अमेरिका का हेलिओस छोटे ड्रोन और छोटे जहाजों को नष्ट करने में सक्षम है, लेकिन एलवाई-1 इस मामले में काफी अलग है. यह बड़े जहाज और मिसाइलों को करारा जवाब देने में सक्षम है. एलवाई-1 इजरायल के आयरन बीम और ब्रिटेन के ड्रैगन फायर की तरह काम करता है.

चीनी सेना के विशेषज्ञ झांग शुएफेंग ने ग्लोबल टाइम्स को बताया कि जहाजों पर LY-1 के लिए पावर यूनिट के लिए पर्याप्त जगह है, जिसका मतलब है कि इसकी पावर ज्यादा हो सकती है, जिससे एंटी-शिप मिसाइलों को भी रोका जा सकता है.

आयरन बीम और हेलिओस से सस्ता है एलवाई-1

गौरतलब है कि चीन ने एलवाई-1 पर 2019 से ही काम शुरू कर दिया था और अब यह पूरी तरह तैयार है. अहम बात यह भी है कि चीन ने इसका टेस्ट भी कर लिया है. अगर अमेरिका के हेलिओस और इजरायल के आयरन बीम से इसकी तुलना करें तो यह काफी ज्यादा सस्ता है.



Source link

Related posts

‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ तैयार, भारत-EU व्यापार समझौते का ऐलान आज? जानें इससे जुड़ी हर बड़ी बात

DS NEWS

West Bengal Weather: क्रिसमस पर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम, क्या कड़ाके की ठंड का होगा अहसास?

DS NEWS

दिल्ली कार ब्लास्ट पर आया मुस्लिम संगठनों का बयान, जानें किसने-क्या कहा?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy