DS NEWS | The News Times India | Breaking News
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कारोबारी के घर करवाई फायरिंग, पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी
India

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कारोबारी के घर करवाई फायरिंग, पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी

Advertisements


लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में एक बार फिर फायरिंग कराई है. सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो जारी कर फायरिंग का दावा किया किया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक कारोबारी हरप्रीत बराड़ के यहां फायरिंग का दावा किया गया है. पोस्ट में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

पोस्ट में क्या लिखा?

सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘राम राम सभी को आज कैलगरी में मालवा टायर वाले हरप्रीत बराड़ पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं (टायसन बिश्नोई) और मेरा भाई (आरजू बिश्नोई) लेते हैं. इसको हमने पहले भी फोन लगाया था और गोली भी चलाई थी पर तब ये गायब हो गया था. ये हमारे दुश्मनों को फंडिंग करता है, हथियार प्रोवाइड करता है और गाड़ियां बुलेट प्रूफ करवा के देता है.’

‘…टाइम रहते सुधर जाओ’

पोस्ट में आगे लिखा, ‘आज इसको एक आखिरी चेतावनी दी है. अगर समझ जाएगा तो ठीक, नहीं तो अगली बार चेतावनी नहीं देंगे. तेरे घर में घुसकर छाती में इतनी गोलियां मारेंगे तुमने सारी उम्र में देखी नहीं होगी. टाइम रहते सुधर जाओ, हमारा सब्र मत परखो. बहुत चेतावनियां दे लीं, अब हम तुम्हारे गले काटने शुरू करेंगे. और भी जो हमारे दुश्मनों का साथ दे रहे हैं, पीछे हट जाओ क्योंकि ये तो मरेगा ही, साथ में तुम्हारी बली भी लग जाएगी. जय श्री राम.’

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग कीओर से की गई यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामले से कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोकल कनाडाई पुलिस कारोबारी के घर हुई फायरिंग मामले और वायरल पोस्ट की जांच पड़ताल में जुट गई है.

 



Source link

Related posts

‘अमेरिका नियम बदल रहा, चीन अपनी चाल चल रहा, भारत अब…’, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान

DS NEWS

सहारा ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने दाखिल की चार्जशीट, करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचने का खुलासा

DS NEWS

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, रूस-यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर हुई च

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy