DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मुझे UPA में मंत्री बना दिया होता तो इधर नहीं आता…’ फिर दिखा रामदास अठावले का मजाकिया अंदाज
India

‘मुझे UPA में मंत्री बना दिया होता तो इधर नहीं आता…’ फिर दिखा रामदास अठावले का मजाकिया अंदाज

Advertisements


संसद के बजट सत्र में जहां एक ओर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तकरार देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का राज्यसभा में दिया गया भाषण चर्चा में है. उन्होंने एक बार फिर सदन में अपने शायराना और मजाकिया लहजे में भाषण दिया.

अठावले ने कहा कि यूपीए ने मुझे मंत्री नहीं बनाया, अच्छा ही किया. राष्ट्रपति के संबोधन पर चर्चा करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पर अठावले ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के साथ था. सामाजिक न्याय के मुद्दों पर कई बार सामाजिक न्याय मंत्री से मिला. कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया. 

मुझे UPA ने मंत्री बना दिया होता तो मैं इधर नहीं आता: राहुल गांधी 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, लेकिन जितना करना चाहिए था, उतना नहीं किया. मैं यूपीए में था. तब इन्होंने मुझे मंत्री बना दिया होता तो मैं इधर नहीं आता. नहीं बनाया तो अच्छा हुआ. उधर पांच साल मंत्री रहता. इधर, 13 साल से मंत्री हूं. 

इसके अलावा उन्होंने उपसभापति को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आभार. कांग्रेस को हर जगह हार का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा उन्होंने मोदी के चौथी बार प्रधानमंत्री बनने की भी घोषणा कर दी. साथ ही एनडीए सरकार में चौथी बार मंत्री बनने की भविष्यवाणी की. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण का धन्यवाद दिया.

पीएम मोदी ने राज्यसभा में दिया राष्ट्रपति संबोधन पर धन्यवाद

पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद भाषण दिया. उन्होंने कहा कि  BJP हो या NDA मुद्दों को देखने का हमारा तरीका, हमारा नजरिया, और हल के बारे में हमारी सोच कांग्रेस से बिल्कुल अलग है. इसमें जमीन और आसमान जैसा बहुत बड़ा फर्क है. मैं आपको एक उदाहरण देता हूं. हमारा मानना ​​है कि 140 करोड़ भारतीय बहुत काबिल हैं और वे खुद ही अपने सामने आने वाली मुश्किलों का हल निकाल सकते हैं. यही हमारी सोच है. हमें इस देश के लोगों पर भरोसा है, हमें उनकी ताकत और उनकी काबिलियत पर भरोसा है. और यही भरोसा डेमोक्रेसी की नींव और ताकत है. लेकिन कांग्रेस इस देश के लोगों को ही प्रॉब्लम मानती है. 



Source link

Related posts

‘चिकन नेक’ को निशाना बना रहे बांग्लादेशी कट्टरपंथी, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा दावा

DS NEWS

क्या आयुष डॉक्टर्स को एलोपैथिक के समान सेवा शर्तें मिलनी चाहिए? SC ने बड़ी बेंच को भेजा मामला

DS NEWS

सेना की भर्ती पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, बोला- लिंग के आधार पर सेलेक्शन नहीं…

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy