DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘तेलंगाना के पहले शहीद की प्रेरणा के साथ…’  बोलीं बीआरएस एमएलसी के. कविता
India

‘तेलंगाना के पहले शहीद की प्रेरणा के साथ…’ बोलीं बीआरएस एमएलसी के. कविता

Advertisements


तेलंगाना के पहले शहीद श्रीकांताचार्य की जयंती पर शुक्रवार (15 अगस्त) को बीआरएस नेताओं ने कहा कि हम उनके अपूर्व बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. वलस पालकों के शासन से तेलंगाना की मुक्ति के लिए 1969 में शुरू हुए दूसरे चरण के आंदोलन में श्रीकांताचार्य ने अपनी जान की आहुति देकर स्वराष्ट्र प्राप्ति के लिए पूरे तेलंगाना को प्रेरित किया. उनका यह त्याग आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा कि श्रीकांताचार्य ने अपने आत्म बलिदान से न केवल तेलंगाना की जनता में स्वाभिमान जगाया, बल्कि अलग राज्य के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत नींव रखी. उनकी शहादत ने तेलंगाना की अस्मिता और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष को नई दिशा दी. आज, जब तेलंगाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं. ऐसे में श्रीकांताचार्य का जीवन और बलिदान हमें एकजुट होकर अपनी माटी की रक्षा करने का आह्वान करता है.

‘वर्तमान सरकार की नीतियां तेलंगाना के हितों के खिलाफ’
बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां तेलंगाना के हितों के खिलाफ हैं. ऐसी स्थिति में श्रीकांताचार्य की स्मृति हमें यह सिखाती है कि हमें अपने अधिकारों और पहचान के लिए अडिग रहना होगा. बीआरएस इस संकल्प को दोहराता है कि हम तेलंगाना की संस्कृति, भाषा और इतिहास को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

बीआरएस नेताओं ने क्या कहा ?
बीआरएस नेताओं ने कहा कि श्रीकांताचार्य की जयंती पर हम तेलंगाना की जनता से अपील करते हैं कि वे उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर एकजुट हों और तेलंगाना के गौरव को पुनर्जनन करने में योगदान दें. बीआरएस इस दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है और श्रीकांताचार्य के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष करने का वचन देता है. आइए हम सभी मिलकर तेलंगाना के गौरवशाली भविष्य के लिए श्रीकांताचार्य की प्रेरणा के साथ आगे बढ़ें और उनकी शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें.

ये भी पढ़ें

Independence Day 2025: राहुल गांधी और खरगे स्वतंत्रता दिवस पर नहीं पहुंचे लाल किला, BJP बोली- देश और सेना का अपमान



Source link

Related posts

एनएच-44 पर एपीएसआरटीसी बस पलटी, 20 यात्री घायल; चार की हालत गंभीर, कर्नूल अस्पताल मे

DS NEWS

‘ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाएं बहुत अधिक कर सकती थी, लेकिन…’, राजनाथ ने PAK को फिर चेताया

DS NEWS

‘पहले अपने गिरेबां में झाकें’, अल्पसंख्यकों को लेकर भारत को ज्ञान देने चला था पाकिस्तान, MEA ने

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy