DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘हमारे पास भगवा पार्टी से…’, महाराष्ट्र में AIMIM के शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले ओवैसी
India

‘हमारे पास भगवा पार्टी से…’, महाराष्ट्र में AIMIM के शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले ओवैसी

Advertisements


बीजेपी की बी-टीम होने के आरोपों पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है. ओवैसी एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. शुक्रवार को आए महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम में उनकी पार्टी के प्रदर्शन ने एक बार सभी को चौंका दिया है. इस नगर निगम चुनाव में उनकी पार्टी ने 125 वार्डों पर जीत दर्ज की है. यह एनसीपी शरद पवार और MNS दोनों के कुल वार्डों के आंकड़े से दोगुना है.

हमारे पास भगवा पार्टी से लड़ने का गेमप्लान: ओवैसी

उन्होंने कहा है कि बिहार जैसे राज्यों और यहां तक कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में उनकी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का कारण, उनके पास भगवा पार्टी से लड़ने का एक गेमप्लान है. 

NDTV के मुताबिक, ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी नागरिकों को सशक्त बनाने में विश्वास करती है. मुसलमानों के लिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करने में कुछ भी गलत नहीं है. मुख्यधारा की पार्टियों को छोड़कर AIMIM का रुख करने की बात पर ओवैसी ने कहा कि इसके कई कारण हैं. इसमें पार्टी के चुनाव प्रचार करने का तरीका भी शामिल हैं. 

उन्होंने कहा, ‘कई कारण हैं. पहला बीजेपी का मुकाबला करने के लिए किसी के पास कोई स्पष्ट प्रोग्राम नहीं है. संघ परिवार से निपटने के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाना चाहता. आप एक साथ दो नावों में सवार हैं. यह काम ही नहीं करेगा.’

ओवैसी ने कहा, लीडरशिप की कमी बहुत बड़ी है. हमारी पार्टी इसी कमी को ग्राउंड पर कम करने के लिए काम कर रही है. और आखिर में है चुनाव प्रचार. मैं शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने हमें स्वीकार किया है. हमारी पार्टी को वोट दिया.

बीजेपी की B टीम के आरोपों पर क्या बोले? 
उन्होंने कहा कि वह सामूहिक मुस्लिम वोटों की ताकत पर काम कर रहे हैं. लोग यह चुनने के लिए आजाद हैं कि वो किसे वोट देना चाहते हैं. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह मुस्लिम राजनीतिक नेतृत्व में खाली जगह को भरना चाहते हैं.



Source link

Related posts

रेहान-अवीवा की सगाई के बाद पहली फोटो आई सामने, पिता रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिली

DS NEWS

West Bengal: TMC नेता का वायरल वीडियो! टेबल पर दिखा नोटों का ढेर, सियासी बवाल तेज

DS NEWS

अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला! बंगाल चुनाव से पहले आनंदपुर अग्निकांड को लेकर घेरा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy