उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने बताया कि उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक आईडी चलाई जा रही है. उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इसे एक सोची समझी साजिश करार दिया है. उन्होंने नई दिल्ली जिला अंतर्गत साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है.
बीजेपी सांसद ने शनिवार (31 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों और जनता को सचेत किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट ‘ब्लू टिक’ है. फर्जी अकाउंट के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा सकती है, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है. मनोज तिवारी के नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट का नाम Monoj Tiwari BJP बताया गया है.
कोई unknown व्यक्ति किसी साजिश के तहत मेरे fake नाम से एक फेसबुक id चला रहा है.. मेरे रियल ID में ब्लू टिक है।मैंने 22 jan को ही न्यू दिल्ली जिले में इसकी शिकायत कर चुका हूँ। पर आश्चर्यजनक तरीके से अभी भी उस fake ID का ना तो कोई पता चला है ना ही व्यक्ति पकड़ा गया है.. जल्दी से इस… pic.twitter.com/TwRz7A6Uxo
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 30, 2026
मनोज तिवारी के नाम और फोटो का इस्तेमाल
मनोज तिवारी की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में फर्जी अकाउंट पर सांसद के नाम, फोटो और वीडियो के अनधिकृत इस्तेमाल की बात सामने आई है. फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए जनता को भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे थे. बीजेपी सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान के माध्यम से गतिविधियां कर उनकी सार्वजनिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.
अब तक नहीं पकड़ा गया कोई आरोपी
मनोज तिवारी के मुताबिक उन्होंने 22 जनवरी को ही नई दिल्ली में इस फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि शिकायत के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उस फर्जी आईडी चलाने वाले का पता नहीं लगाया जा सका है. अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मनोज तिवारी नाराज हैं.
दिल्ली पुलिस ने मामले को हाई-प्रोफाइल साइबर अपराध मानते हुए IT Act की धारा 66C (पहचान की चोरी) और BNS की धारा 356 (3) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस द्वारा फर्जी अकाउंट बनाने वाले की पहचान की जा रही है.
ये भी पढ़ें


