DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘अगर हम पर जुल्म होगा, तो जिहाद…’, मौलाना मदनी के बयान भड़की बीजेपी, जानें क्या कहा?
India

‘अगर हम पर जुल्म होगा, तो जिहाद…’, मौलाना मदनी के बयान भड़की बीजेपी, जानें क्या कहा?

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की ओर से शनिवार (29 नवंबर, 2025) को भोपाल में दिए बयान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आलोचना की है. भाजपा ने महमूद मदनी पर देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है.

मौलाना महमूद मदनी धमकियां न दें: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के प्रवक्ता यासर जिलानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘मैंने मौलाना महमूद मदनी का भाषण सुना, वह पूरी तरह से राजनीतिक शख्स हैं. वह अपने भाषण के दौरान इस्लामी संदर्भ में जिहाद का मतलब बता रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी ही बात का खंडन करते हुए यह कहा कि अगर हम पर जुल्म होगा, तो जिहाद होगा. आखिर वे ऐसा कहकर किसे डराने और धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, भारत सरकार को?’

जिलानी ने महमूद मदनी को धमकियां देने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, ‘वो ऐसे धमकियां न दें. भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी के बारे में सोचते हैं. मौलाना महमूद मदनी देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.’

महमूद मदनी के किस बयान पर मचा बवाल?

दरअसल, मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में जमीयत उलमा-ए-हिंद के नेशनल गवर्निंग बॉडी मीटिंग को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई ऐसे बयान दिए, जिस पर बवाल मच गया. मौलाना महमूद मदनी ने कार्यक्रम में भाषण देते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की कि मुर्दा कौम न बनें. उन्होंने कहा कि जिंदा रहें और चुनौतियों का डटकर सामना करें.

उन्होंने कहा, ‘हम चुनौतियों और मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. एक मुर्दा कौम मुश्किलों का सामना करने पर हार मान लेती है. अगर आप कमजोर बनेंगे तो वे आपसे वंदे मातरम बोलने को कहेंगे और आप उनकी बातों को मान लेंगे, लेकिन यही तो एक मुर्दा कौम की पहचान है.’

महमूद मदनी ने कहा, ‘अगर आपको जिंदा कौम बनना है तो आपको ताकतवर बनना होगा और चुनौतियों से जुझना होगा. इस बात को याद रखें कि जिंदा कौम को ही चुनौती दी जाती है. वे लगातार आपकी परीक्षा लेते रहेंगे, लेकिन आपको अपना धैर्य नहीं छोड़ना है.’

यह भी पढ़ेंः ‘इस्लाम का गलत उपदेश…’, मौलाना महमूद मदनी के सुप्रीम कोर्ट वाले बयान पर भड़कीं शमा मोहम्मद



Source link

Related posts

Bihar Assembly Elections 2025: ‘मौका मिलने पर सरकार बनाने में भी दखलअंदाजी करेंगे’, राजद और कां

DS NEWS

PM मोदी का जनता से वादा, UNESCO की सांस्कृतिक धरोहर लिस्ट में शामिल होगा छठ महापर्व

DS NEWS

‘फर्जी मतदाताओं के बूस्टर डोज से जीते PM मोदी, BJP को भी चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं’, बोले पवन खे

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy