DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘INC= इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर अय्यर ने की PAK से बातचीत की वकालत तो भड़की बीजेपी
India

‘INC= इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर अय्यर ने की PAK से बातचीत की वकालत तो भड़की बीजेपी

Advertisements


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की गई हालिया टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है. दरअसल, यह विवाद पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ है. वीडियो में मणिशंकर अय्यर केंद्र की भाजपा सरकार को यह सलाह देते नजर आ रहे हैं कि अब भारत को ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए और इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव को कम करने के लिए बातचीत करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता की ओर से की गई इस टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी आलोचना की है. भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान को लेकर हमेशा से नरम रुख रखती है.

भाजपा ने मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी पर की तीखी आलोचना

मणिशंकर अय्यर के वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का पक्ष लेने का आरोप लगाया और उन्होंने दावा किया कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ भारत की रुख को कमजोर करती है.

पूनावाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देती है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से किनारा करती है. उन्होंने पार्टी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि INC मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस है. इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता पर भी सवाल उठाए.

कांग्रेस की पहचान, पाकिस्तान मेरा भाईजान- शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार (11 जनवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता के वीडियो के साथ एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट मे पूनावाला ने कहा, ‘मणिशंकर अय्यर का कहना है कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर कर देना चाहिए. पाकिस्तान के साथ निर्बाध बातचीत शुरू करनी चाहिए. INC का मतलब इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस है. वे हमेशा पाकिस्तान को क्लीन चिट देते हैं और पाकिस्तान पर आतंकवाद फैलाने के लिए कोई कार्रवाई न करने की वकालत करते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की पहचान, पाकिस्तान मेरा भाईजान और सेना का करो अपमान.’

कांग्रेस ने भारतीय सुरक्षा बलों का किया अपमान- BJP

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बाद सैन्य अभियानों पर सवाल उठाने और पाकिस्तान के लिए नरम रुख अपनाने को लेकर भारतीय सुरक्षा बलों का अपमान करने का भी आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ेंः Asaduddin Owaisi Statement: ‘ये पाकिस्तान नहीं है और न ही एक….’, ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत के बयान पर दिया जवाब





Source link

Related posts

निशाने पर रहेगा लाहौर! भारतीय वायुसेना खरीदेगी 700 घातक मिसाइलें, कांप उठेगी पाकिस्तान की रूह

DS NEWS

‘मैंने ऑनलाइन गेम का प्रचार किया था, सट्टेबाजी का नहीं’, ED पूछताछ में बोले विजय देवरकोंडा

DS NEWS

‘बंगाल में मतदाता सूची से एक भी नाम हटा तो…’, अभिषेक बनर्जी की चुनाव आयोग को खुली चुनौती

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy