DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, CM स्टालिन और सिद्धारमैया… राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ म
India

अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, CM स्टालिन और सिद्धारमैया… राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ म

Advertisements


कथित वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे देश में फैल चुकी है. इस यात्रा को और मजबूती देने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता भी इसमें शामिल होने जा रहे हैं. इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए दी. केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आने वाले दिनों में कई बड़े राजनीतिक चेहरे इस यात्रा में भाग लेंगे और जनता को लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे.

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ वोट चोरी के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है जो न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है. आने वाले सप्ताह में इंडिया और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे.’

प्रियंका गांधी, अखिलेश, स्टालिन और सिद्धारमैया होंगे शामिल 

यात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं की बात करें, तो 26-27 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगी. 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शामिल होंगे. 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस यात्रा में शिरकत करेंगे. 30 अगस्त को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल होंगे. इसके अलावा, केसी वेणुगोपाल ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी दिग्गज नेता इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे. यात्रा को समर्थन देने वाले आगामी नेताओं की बात करें, तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के नाम शामिल हैं.

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का साझा बयान

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन आंदोलन है. विपक्ष का आरोप है कि हाल के चुनावों में वोट चोरी की घटनाएं हुई हैं और इसी के विरोध में यह यात्रा निकाली जा रही है. कांग्रेस नेताओं का दावा है कि जनता का समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, और ये यात्रा सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को उजागर करेगी. इसके जरिए आम लोगों तक ये संदेश जाएगा कि वोट उनका अधिकार है और कोई इसे छीन नहीं सकता.

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान की तरह चीन के साथ भी शहादत का सौदा’, TikTok से बैन हटने की खबरों पर बोली कांग्रेस; सरकार ने दिया ये जवाब



Source link

Related posts

अमेरिका की वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक, मादुरो की गिरफ्तारी; दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध में उतरी

DS NEWS

आंध्र प्रदेश शराब घोटाले में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 11 करोड़ कैश मिला, चपेट मे YSRCP लीडर

DS NEWS

‘सोनम वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया’, लेह हिंसा पर गृह मंत्रालय ने क्या बताया?

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy