भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भोजपुरी सिनेमा स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ी घोषणा की है. विनोद तावड़े ने कहा है कि पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे.
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मंगलवार (30 सितंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. अपने पोस्ट में तावड़े ने कहा, ‘पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के लिए काम करेंगे.’
पवन सिंह ने अमित शाह, जेपी नड्डा और उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात
विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में चार फोटो भी शेयर किए हैं. जिसमें वे पवन सिंह के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ नजर आए.
विनोद तावड़े ने कहा, ‘पवन सिंह ने आज मंगलवार (30 सितंबर) को केंद्रीय अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.’
खत्म हुए पवन सिंह से उपेंद्र कुशवाहा के गिले सिकवे
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ बिहार की काराकाट लोकसीट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे. इस सीट से पवन सिंह के चुनाव लड़ने के कारण उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए थे. जिसके बाद उन्होंने इस बात को लेर सार्वजनिक रूप से नाराजगी भी जाहिर की थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा था.
पवन सिंह जी बिहार विधानसभा चुनाव में एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता से NDA की जीत के लिए काम करेंगे।
आज उन्होंने गृह मंत्री @AmitShah जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda जी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख @UpendraKushRLM जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/2guNDDqVG5
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) September 30, 2025
लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने सियासी सरगर्मी के बीच भाजपा में घर वापसी का प्लान बनाया, जिसके लिए उन्होंने सबसे पहले उपेंद्र कुशवाहा से अपने गिले-शिकवे दूर किए.
यह भी पढे़ंः राफेल, तेजस से लेकर सुखोई तक, IAF के बेड़े में होंगे 1000 से ज्यादा फाइटर जेट, प्लान सुनकर उड़ जाएगी PAK-चीन की नींद


