24 दिसंबर 2025 की शाम को उन्नाव रेप पीड़िता ने राहुल गांधी से 10 जनपथ बंगले पर मुलाकात की. मीटिंग में सोनिया भी मौजूद थीं. दोनों ने उन्नाव के परिवार से वादा किया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि उन्हें न्याय और सुरक्षा मिले.
पीड़िता ने गांधी परिवार से तीन मांगें कीं
सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता और उसके परिवार ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से 3 बड़ी बातें रिक्वेस्ट की हैं…
- उन्हें सुप्रीम कोर्ट में सेंगर के खिलाफ लड़ने के लिए एक टॉप वकील दिलाने में मदद करें. राहुल ने ऐसा करने का वादा किया.
- उन्हें कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट होने में मदद करें क्योंकि उन्हें मारे जाने का डर था और उन्हें अपनी सुरक्षा पर भरोसा नहीं था. विपक्ष के नेता राहुल ने कहा कि वह ऐसा करेंगे.
- पीड़िता के पति ने विपक्ष के नेता से बेहतर नौकरी के लिए रिक्वेस्ट की. राहुल जी ने कहा कि वह इस पर ध्यान देंगे.
राहुल-सोनिया ने मदद का आश्वासन दिया
राहुल और सोनिया से मुलाकाता करने के बाद उन्नाव पीड़िता ने कहा, ‘मैंने तो प्रधानमंत्री से भी मिलने की गुहार लगाई, राष्ट्रपति से मिलने की गुहार लगाई, लेकिन मुझसे कोई नहीं मिला. लेकिन राहुल भैया ने मुझे सामने से कॉल किया और मुझे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. देश की बेटियों के मन में डर है कि अगर कोई मेरे साथ रेप करेगा तो वो छूट जाएगा.’
दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को बेल दी थी
उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बेल दे दी. अदालत ने चार शर्तों के साथ कुलदीप सेंगर को बेल दी है. हालांकि अभी कुलदीप सिंह सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि रेप पीड़ित के पिता की हत्या के मामले में भी 10 साल की सजा हुई थी. इस मामले में उसकी जमानत याचिका पर 28 दिसंबर को फैसला आना है.


