DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बेंगलुरु: साड़ी चोरी के आरोप पर महिला को गिरा-गिरा कर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की गिर
India

बेंगलुरु: साड़ी चोरी के आरोप पर महिला को गिरा-गिरा कर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने की गिर

Advertisements



बेंगलुरु में एक कपड़ा दुकानदार और उसके कर्मचारी ने दुकान से साड़ियां चुराने के आरोप में एक 55 साल की महिला की बर्बरता से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वहां खड़े कुछ लोगों ने अपने फोन में कैद कर लिया. अब महिला पर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को वायरल हुए इस वीडियो को देखते हुए पुलिस ने दुकानदार और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है.

महिला के साथ यह बर्बरता केआर मार्केट के पास एवेन्यू रोड पर स्थित माया सिल्क साड़ी दुकान पर हुई. आरोपियों की पहचान दुकान के मालिक उमेद राम और उसके कर्मचारी 25 वर्षीय महेंद्र सीरवी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला हम्पम्मा आंध्र प्रदेश के गुंटकल की निवासी है.

 महिला ने साड़ियों का बंडल चुराया

दुकान के मालिक उमेद राम की ओर से 21 सितंबर, 2025 को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर महिला को IPC की धारा 303 के तहत चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. चोरी की यह घटना 20 सितंबर को घटी, जब हम्पम्मा एक किशोर लड़के के साथ माया सिल्क्स के पास घूम रही थी. वह साड़ियां देखने के बहाने दुकान में घुसा और इंट्री गेट के पास रखे साड़ियों के एक बंडल का चुराकर भाग गई.

दुकान के मालिक को घटना की जानकारी तब हुई, जब उसने दुकान के बाहर बंडल गायब देखा. सीसीटीवी फुटेज से उमेद को चोरी का पता चला. उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. वहीं अगले दिन 21 सितंबर को महिला को उसी साड़ी में दुकान के बाहर देखा गया, जो उसने चोरी के दिन पहनी थी. उमेद और उसके कर्मचारी ने महिला को पकड़ लिया.

मालिक और कर्मचारी ने महिला पर लात से मारा

दुकान के मालिक उमेद और उसके कर्मचारी महेंद्र ने महिला को बुरी तरह पीटा. जब महिला फर्श पर गिर गई तो मालिक ने उसपर लात से हमला कर दिया और उसकी छाती और पेट पर लात मारी. हालांकि आसपास जुटे लोगों ने उमेद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह महिला को पीटता रहा. 

घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो में महिला माफी मांगती हुई दिखाई दे रही है. उसने बताया कि उसने शराब खरीदने के लिए पैसे जुटाने के लिए साड़ियां चुराई थीं. जिस व्यक्ति ने उसे पैसे दिए थे, उसने सारी साड़ियां ले लीं. हमले के बाद उमेद ने 112 पर कॉल को पुलिस को चोरी की जानकारी दी.

पुलिस ने पिटाई की जानकारी नहीं होने का किया दावा

होयसला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और महिला को सिटी मार्केट पुलिस स्टेशन ले गई. मालिक ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और परप्पना अग्रहारा स्थित केंद्रीय कारागार में रखा गया है. उमेद ने दावा किया कि महिला ने कुल 61 साड़ियां चुराई हैं, जिसकी कीमत 91,500 रुपये है. पुलिस ने दावा किया कि उन्हें महिला के साथ हुई बर्बरता की जानकारी नहीं थी.

वहीं इस घटना के बाद गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता दुकान के बाहर इकट्ठा हो गए और प्रदर्शन करने लगे. उन्होंने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है, लेकिन पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस गिरीश ने बताया कि गुरुवार को हमले की जानकारी मिलते ही राम और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-NCR में पटाखों पर पूर्ण पाबंदी के पक्ष में नहीं, केंद्र सरकार से कहा- ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर सभी पक्षों से करें चर्चा



Source link

Related posts

‘ॐ नमः शिवाय सुनता हूं तो खड़े हो जाते हैं रोंगटे’, चोल सम्राट के जयंती कार्यक्रम में बोले पीएम

DS NEWS

सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, लेह हिंसा के बाद रद्द किया NGO का विदेशी फंडिंग लेने वाला

DS NEWS

दिल्ली में पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, टूटे रिकॉर्ड, यूपी में 5 डिग्री और गिरेगा, IMD की चेतावनी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy