DS NEWS | The News Times India | Breaking News
वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर ल
India

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर ल

Advertisements


बेंगलुरु में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 26 साल के जिम ट्रेनर ने इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड की सगाई दूसरी जगह हो गई थी. मृतक का नाम किरण है, जो महालक्ष्मी लेआउट के गेलेयारा बालागा लेआउट का रहने वाला था. मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी ही प्रेमिका और उसकी मां को ठहराया है. मृतक लड़की के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में था. 

घटना उस वक्त सामने आई, जब शनिवार की शाम को उसने अपने कमरे को लॉक कर फांसी लगा ली. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिछले दो हफ्तों से वो काफी परेशान चल रहा था. जब लड़की ने उसे सगाई के बारे में बताया, शादी का कार्ड और साड़ी दिखाई. 

मां से पेन और कागज मांगा, और फिर कर लिया कमरा बंद
बताया गया है कि युवक वेलेंटाइन डे पर लड़की को गिफ्ट देने की योजना बना रहा था. उसकी शादी की खबर सुनकर वो टूट गया था. उसी शाम घर लौटने के बाद लड़के ने अपनी मां से एक पेन और कागज मांगा था. हालांकि मां ने कागज और पेन मांगने अपने बेटे के इस रवैये पर हैरानी जताई थी, लेकिन बेटे ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन लिखने का कहकर पेन और कागज की मांग की थी. 

इसके बाद वह कमरे में खुद को बंद करके फांसी के फंदे पर झूल गया. परिवार के लोगों ने पहले तो फोन लगाया, लेकिन जब वो नहीं उठा तो उन्होंने उसके कमरे का गेट तोड़ दिया. जहां उसे फंदे से लटका पाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 
इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई. मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया. सुसाइड नोट में लड़की और उसकी मां पर गंभीर आरोप थे. उसने सुसाइड नोट में फोन का पासवर्ड भी लिखा था. परिवार के लोगों का कहना है कि लड़के ने अपनी कमाई का पैसा प्रेमिका के लोन चुकाने के लिए खर्च किया था. उसने लड़की को मिलवाया भी था. यह कहते हुए कि वह उससे शादी करने की योजना बना रहा है. पुलिस ने शव को बरामद कर, मुर्दाघर भेज दिया. परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आगे की जांच जा रही है. 



Source link

Related posts

नेपाल के बवाल के बाद टेंशन में भारत, सुरक्षा एजेंसियां ने यूपी-बिहार समेत इन राज्यों को अलर्ट

DS NEWS

‘शांति चाहते हो तो युद्ध के लिए तैयार रहो…’ CDS अनिल चौहान ने किसको दिया मैसेज

DS NEWS

कांग्रेस के सहयोगी दल AJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें किसे-किसे मिला मौका

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy