DS NEWS | The News Times India | Breaking News
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
India

कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?

Advertisements


बंगाल में पांच सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने हैं. यह चुनाव 16 मार्च को होंगे. बंगाल से पांच राज्यसभा सीटों में से 4 TMC के पास और एक बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा है. टीएमसी ने बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को राज्यसभा में मनोनीत करने का फैसला किया है. बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अपनी पहचान हैं. 

असल में देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें से पांच सीटें पश्चिम बंगाल की हैं. विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस को चार और भाजपा को एक सीट मिलना तय है.

कौन हैं कोयल मल्लिक?

कोयल मल्लिक एक फिल्म एक्ट्रेस के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वे विधवाओं और बच्चों के लिए एक्विट हैं. साल 2013 में उन्होंने प्रोड्यूसर निस्पल  सिंह से शादी की. उनके दो बच्चे भी हैं. कोयल मल्लिक का जन्म कोलकाता में हुआ. उनके पिता का नाम रंजीत मल्लिक है, वह खुद एक बंगाली अभिनेता रहे हैं. साथ ही उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक हैं. उनका परिवार कोलकाता के भावानीपुर के मल्लिक बाड़ी से है. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से प्राप्त की. इसके बाद गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज ग्रेजुएशन पूरा किया. उनके पास साइकोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री है. कोयल के टॉली क्वीन कहा जाता है. उनके दो बच्चे हैं. इनमें एक लड़का (कबीर सिंह) और दूसरा लड़की है. लड़के का जन्म साल 2020 में हुआ था, और लड़की का जन्म 2024 में हुआ. 

TMC ने एक्स पर दी जानकारी

TMC ने पोस्ट में लिखा, ‘आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है. हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. आशा है कि वे तृणमूल की अटूट दृढ़ता और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे.’

यह पढ़ें: बाबुल सुप्रियो समेत TMC ने राज्यसभा के 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पढ़ें लिस्ट





Source link

Related posts

बिहार चुनावः छठ के बाद कम चरणों में हो मतदान, CEC के नेतृत्व में हुई बैठक में राजनीतिक दलों ने

DS NEWS

पुणे: एयरफोर्स स्टेशन में 10वें आर्म्ड फोर्स वेटरन्स डे का आयोजन, पूर्व सैनिकों और शहीदों को दी

DS NEWS

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय? चिराग पासवान समेत NDA के इन नेताओं ने दिए संकेत

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy