DS NEWS | The News Times India | Breaking News
पुलिस ने पत्नी गरिमा को सौंपी सिंगर जुबिन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
India

पुलिस ने पत्नी गरिमा को सौंपी सिंगर जुबिन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट

Advertisements



असम पुलिस ने गायक जुबिन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार (4 अक्टूबर, 2025) को उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को सौंप दी. असम के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. सिंगापुर में किए गए गायक के पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार (2 अक्टूबर, 2025) को गरिमा को उपलब्ध करा दी गई थी.

सीआईडी ​​के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘एसआईटी की एक अधिकारी गरिमा को (दूसरी पोस्टमार्टम) रिपोर्ट सौंपने के लिए गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा इलाके में जुबिन के घर गईं.’ सीआईडी ​​का नौ सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) सिंगापुर में हुई जुबिन की मौत के मामले की जांच कर रहा है. असम सरकार ने मामले की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का भी गठन किया है.

CID की अधिकारी ने जुबिन की पत्नी को सौंपी रिपोर्ट

एसआईटी में शामिल सीआईडी ​​की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोरमी दास ने गरिमा को उनके आवास पर जाकर जुबिन की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी. दास ने जुबिन के आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘मैंने गरिमा और पाल्मे के बयान दर्ज कर लिए हैं.’ पाल्मे बोरठाकुर जुबिन की छोटी बहन हैं.

सिंगापुर में हुई थी मौत, हत्या के आरोप में कई गिरफ्तार

जुबिन की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह श्यामकानु महंत और उनकी कंपनी की ओर से आयोजित चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर गए थे. महोत्सव के आयोजक महंत, जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और बैंड के दो सदस्यों-शेखर ज्योति गोस्वामी और अमृतप्रभा महं को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने इन सभी को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है.

अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले हुआ था जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम

जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम 23 सितंबर को उनके अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में किया गया था. जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद विसरा का नमूना विस्तृत जांच के लिए दिल्ली स्थित केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला (CFL) भेजा गया था.

गरिमा तय करेंगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगी या नहीं- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार (3 अक्टूबर, 2025) को कहा था कि राज्य सरकार ने सिंगापुर में किए गए पहले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार (2 अक्टूबर) को गरिमा को सौंप दी. सरमा ने कहा था, ‘यह गरिमा तय करेंगी कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगी या नहीं.’

यह भी पढे़ंः ‘अगर हथियारों के बल पर शांति भंग की तो…’, जगदलपुर में अमित शाह की नक्सलियों को दो टूक



Source link

Related posts

क्या आपकी हर बात सुन रहा व्हाट्सएप? डर्टी डाटा गेम को लेकर साइबर एक्सपर्ट ने किए कई खुलासे

DS NEWS

‘महाराष्ट्र में BJP किसी बैसाखी के आधार पर नहीं चलती’, मुंबई में बोले अमित शाह

DS NEWS

पाकिस्तानी नागरिक के साथ मिलकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला गिरोह एक और सदस्य बेनकाब, ED ने आरोपी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy