DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘चिकन नेक’ को निशाना बना रहे बांग्लादेशी कट्टरपंथी, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा दावा
India

‘चिकन नेक’ को निशाना बना रहे बांग्लादेशी कट्टरपंथी, असम के CM हिमंता बिस्व सरमा का बड़ा दावा

Advertisements


असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को दावा किया कि बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का एक वर्ग ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ को कमजोर किए जाने के मकसद से उन भारतीय नागरिकों को भड़काने की कोशिश कर रहा है, जो सालों पहले पड़ोसी देश से पलायन कर यहां आए थे.

‘चिकन नेक कॉरिडोर’ पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सीएम सरमा ने दावा किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों, विशेष रूप से धुबरी जिले में लोगों को उनकी ‘मौलिकता’ की याद दिलाने के लिए एक साजिश रची जा रही है.

बांग्लादेश के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश

उन्होंने कहा, ‘धुबरी की स्थिति चिंताजनक है, यहां बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का एक वर्ग स्थानीय लोगों को भड़काने और उन्हें बांग्लादेश के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि वे बहुत पहले वहां से पलायन कर चुके हैं.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकन नेक और उसके आसपास रहने वाले अधिकतर लोग मूल रूप से बांग्लादेश से आये थे और बाद में उन्होंने अपने यहां आने के साल के आधार पर भारतीय नागरिकता ले ली. उन्होंने कहा, ‘कुछ तत्व इन लोगों को उनकी मौलिकता की याद दिलाने और उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.’

धुबरी में स्थिति बहुत नाजुक

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि आने वाले दिनों में यह एक बहुत ही गंभीर सुरक्षा खतरा बनने वाला है. धुबरी में स्थिति बहुत नाज़ुक है. सीएम सरमा ने बांग्लादेश के मैमनसिंह से मूल रूप से पलायन करने वाले भारतीय नागरिकों के बारे में चिंता जताई और सवाल किया कि दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति में उनकी निष्ठा कहां होगी.

ये भी पढ़ें:- ‘चीन पर मोदी सरकार का ढुलमुल रवैया’, असदुद्दीन ओवैसी ने चीनी विदेश मंत्री की यात्रा पर खड़े किए सवाल



Source link

Related posts

‘सिर्फ 6 वाइड-बॉडी विमान और बड़ा नेटवर्क..’, इंडिगो को लंबी दूरी की उड़ानों में करनी पड़ी कटौती

DS NEWS

‘पैसों की वसूली के लिए अदालतें रिकवरी एजेंट की तरह काम नहीं कर सकतीं’, बोला सुप्रीम कोर्ट

DS NEWS

आवारा कुत्तों के मामले में मेनका गांधी पर भड़का SC, कहा- आपकी भाषा, बॉडी लैंग्वेज कैसी…

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy