DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘गौरव गोगोई हमारे लिए कोई चुनौती नहीं’, असम के जोरहाट से BJP उम्मीदवार ने दी सीधी चुनौती
India

‘गौरव गोगोई हमारे लिए कोई चुनौती नहीं’, असम के जोरहाट से BJP उम्मीदवार ने दी सीधी चुनौती

Advertisements


असम के जोरहाट इलाके में राजनीतिक माहौल तब गरमा गया, जब बीजेपी के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई आगामी विधानसभा चुनावों में उनके लिए कोई चुनौती नहीं होंगे. जोरहाट से हितेंद्र गोस्वामी को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. यहां बीजेपी के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नाम की घोषणा के बाद पटाखे फोड़े हैं. साथ ही उनकी जीत का पूरा भरोसा जताया है. वह असम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. वर्तमान में जोरहाट से विधायक भी हैं. 

इधर, जोरहाट इस चुनाव में सबसे हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है. यहां से जोरहाट सांसद गौरव गोगोई सांसद हैं, और असम में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा भी हैं. वह इस सीट से चुनाव भी लड़ रहे हैं. ऐसे में दो प्रमुख नेताओं के बीच सीधी टक्कर बन गई है. 

जोरहाट विकास के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता

गोस्वामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जोरहाट के लिए विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है. साथ ही इलाक में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की तत्काल आवश्यकता पर भी जोर दिया है. वहीं, पीने के पानी में आर्सेनिक की मिलावट को लेकर चिंता जाहिर की है. 

उन्होंने कहा कि सीएम सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए पहले ही 200 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. इससे पहले कांग्रेस की गोगोई सरकार ने विश्व बैंक से 300 करोड़ रुपये का आवंटन मिलने के बाद कोई सार्थक काम नहीं किया.

गौरव गोगोई के सांसद रहते कामों पर गोस्वामी ने उठाए सवाल

गोस्वामी ने एक सांसद के तौर पर गोगोई के योगदान को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि बड़ी बड़ी बातें करना और असल में काम करके दिखाना दोनों में बहुत अंतर है. स्थानीय विधायक होने के बाद भी गोगोई ने कभी भी बड़े विकास कार्यों की संयुक्त योजना बनाने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है. गोस्वामी ने कहा कि हमारी आपस में किसी तरह की कोई निजी दुश्मनी नहीं है. जोरहाट के हित में उन्हें मेरे साथ मिलकर काम करना चाहिए था. 

गोस्वामी ने इस दौरान बीजेपी सरकार की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि कई कल्याणकारी योजनाओं ने राज्य में सकारात्मक बदलाव लाए हैं. सरकार ने युवाओं के लिए काम किया है. जोहाट में बने पार्क और फ्लाईओवर जैसे विकास कार्य राज्य की प्रगति को दिखाते है.

इधर, गोगोई को लेकर चल रहे विवाद पर गोस्वामी ने किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, इतना जरूर कहा है कि हाल की घटनाएं अच्छी नहीं थी. जोरहाट के लोग शिक्षित हैं. सही उम्मीदवार चुनने में सक्षम हैं. गोस्वामी ने खुद को एक मजबूत उम्मीदवार बताया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों में कोई फर्क नहीं है. वे सभी जोरहाट के लोग है. मुझे विश्वास है कि वे मेरा समर्थन करेंगे. 

यह भी पढ़ें: 73 पर क्रिमिनल केस, 31 अरबपति… राज्यसभा MPs को लेकर ADR की रिपोर्ट, बीजेपी नहीं इस पार्टी के सांसदों के पास बेशुमार दौलत



Source link

Related posts

‘कुछ छात्र सबक सीखने को तैयार नहीं होते’, कर्नाटक में खींचतान पर सिंधिया का राहुल गांधी पर तंज

DS NEWS

लेह-लद्दाख हिंसा: सोनम वांगचुक से मिलने जोधपुर पहुंची जांच टीम, बातचीत के बाद रिपोर्ट तैयार

DS NEWS

‘LPG की कमी नहीं, झूठी बातों पर न दें ध्यान’, अफवाहों के बीच सरकार ने जनता से की अपील

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy