DS NEWS | The News Times India | Breaking News
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना चाहिए या नहीं? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया
India

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना चाहिए या नहीं? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दिया

Advertisements


दुबई में आज (14 सितंबर, 2025) को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मैच खेला जाएगा. इसको लेकर देश दो धड़ों में बंट गया है. इनमें से एक पक्ष का मानना है कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने वाला देश है, उसके साथ मैच नहीं होना चाहिए, जबकि दूसरे पक्ष का मानना है कि अगर मैच नहीं खेला जाएगा तो इससे एशिया कप में पाकिस्तान को फायदा पहुंचेगा. इसको लेकर जगद्गगुरु रामभद्राचार्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. रामभद्राचार्य से जब पूछा गया कि पाकिस्तान के साथ भारत के मैच को लेकर आपको कैसा लग रहा है तो इस पर उन्होंने कहा कि अच्छा लग रहा है. भगवान भारत को जिताएंगे. 

भारत ने UAE से जीता मैच, पाक ने ओमान को हराया 

भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले मैच में यूएई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि पाकिस्तान की टीम ने भी ओमान को बड़े अंतर से हराया था. आज ग्रुप ‘A’ की ये दोनों मजबूत टीमें आपस में टकराएंगी इसलिए पूरी दुनिया की नजर इस मैच पर रहेगी.  

हमले में जाने गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ने क्या कहा? 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार पाकिस्तान के साथ हो रहे मैच को लेकर आलोचक मोदी सरकार पर निशाना साधा रहे हैं. वहीं, हमले में जान गंवाने वाले कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘बीसीसीआई को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच स्वीकार नहीं करना चाहिए था. मुझे लगता है कि बीसीसीआई उन 26 परिवारों के प्रति भावुक नहीं है. उन्‍होंने पहलगाम हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर में हुई हानि को भुला दिया है. मैं हमारे क्रिकेटर से भी पूछना चाहूंगी कि वो ऐसा क्‍यों कर रहे हैं? वे क्‍यों पाकिस्‍तान की टीम के साथ खेलने के तैयार हो गए हैं?’ 

ये भी पढ़ें

किसी ने बॉयकॉट की पैरवी तो किसी ने बताया इतिहास… एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बढ़ा सियासी पारा!





Source link

Related posts

दिल्ली पुलिस और NCB ने जब्त की 262 करोड़ की ड्रग्स, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की तारीफ

DS NEWS

वो पाकिस्‍तानी लड़की यूं ही मुस्‍कुरा देती और मैं उसके पास चला जाता… जब धर्मेंद्र की निजी जिद

DS NEWS

‘व्यक्तिगत नहीं, लोकतंत्र की लड़ाई है’, उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में बी. सुदर्शन रेड्डी की अपील

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy