DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं देखूंगा’, एशिया कप को लेकर क्यों भड़के मनोज तिवारी?
India

‘मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं देखूंगा’, एशिया कप को लेकर क्यों भड़के मनोज तिवारी?

Advertisements


टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पहली बार एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को आमने-सामने होंगी. हालांकि इस हाई-वोल्टेज मैच को लेकर बवाल मचा है. कई नेता इस मैच को लेकर सवाल उठा रहे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मनोज तिवारी ने कहा कि मैं एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं. मैं इसे देखना नहीं चाहूंगा. 

एशिया कप 2025 को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेरी समझ से परे है कि पहलगाम जैसी घटना के बाद कोई खेल का आनंद कैसे ले सकता है. बीसीसीआई को इस पर विचार करना चाहिए. खेल भावना एक तरफ है और जो सही है वह दूसरी तरफ है. 

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ममता के मंत्री ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि जब हम जानते हैं कि आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं और उनकी सरकार इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं करती. पहलगाम हमले में इतने निर्दोष लोग मारे गए, उसके बाद युद्ध जैसी स्थिति बनी और सभी कह रहे थे कि अब कड़ा जवाब देंगे, लेकिन कुछ महीनों में सब भूलकर मैच की तैयारी हो रही है. 

पश्चिम बंगाल के मंत्री मनोज तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ खेलकर हम क्या साबित करना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि खेल से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन की सुरक्षा है. ऐसे हालात में इस तरह का मैच होना सही संदेश नहीं देता.

14 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

दरअसल 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में भिड़ेंगी, अगर दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं तो 21 सितंबर को फिर टकराव होगा. इसके बाद अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती हैं तो 28 सितंबर को तीसरा मुकाबला भी हो सकता है. यानी एशिया कप में तीन बार भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना है.
 
ये भी पढ़ें

‘ट्रंप के टैरिफ ने भारत को अमेरिका संग बातचीत से किया दूर’, पूर्व वित्त सचिव ने रूसी तेल खरीद पर कही बड़ी बात





Source link

Related posts

‘साल के अंत तक बाजार में आएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप’, PM मोदी का बड़ा ऐलान

DS NEWS

साउथ कोरियन लिव इन पार्टनर को मणिपुर की रहने वाली लवर ने उतारा मौत के घाट, जानें आखिर हुआ क्या?

DS NEWS

‘मुसलमान अल्लाह के सिवा किसी की..’ RSS महासचिव होसबाले के बयान पर क्या बोले मौलाना मदनी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy