DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अनुराग ठाकुर के आरोपों को लेकर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पूरा देश लगा रहा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’
India

अनुराग ठाकुर के आरोपों को लेकर कांग्रेस का पलटवार, कहा- पूरा देश लगा रहा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’

Advertisements


कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की ओर से फर्जी वोटरों को लेकर किए गए खुलासे का हवाला देते हुए गुरुवार (14 जुलाई, 2025) को कहा कि इससे भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठ-गांठ उजागर हो गई है. साथ ही यह भी साबित हो गया है कि लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट के आधार पर हुआ था.

खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर भी धांधली हुई थी. मतगणना के दिन आधे समय तक नरेंद्र मोदी वाराणसी से हार रहे थे, लेकिन उन्हें फर्जी वोटरों का एक बूस्टर डोज मिला और वे जीत गए. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट मिल जाए तो यह साबित हो जाएगा कि प्रधानमंत्री चोरी की कुर्सी पर बैठे हैं.

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा
 
कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की 07 अगस्त के पत्रकार वार्ता का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन भारतीय राजनीति में भूचाल आ गया था. इससे भाजपा छह दिन तक सदमे में रही और फिर अनुराग ठाकुर को पत्रकार वार्ता के लिए भेजा गया, जिसमें अनुराग ठाकुर ने रायबरेली, अमेठी, डायमंड हार्बर, कन्नौज सहित 6 लोकसभा क्षेत्रों में फर्जी वोटरों का दावा किया. 

खेड़ा ने कहा कि इससे चुनाव आयोग की भूमिका और भी संगीन हो गई है. ठाकुर ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से एक हफ्ते पहले किए गए खुलासों को सही साबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि पूरा देश ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगा रहा है. 

सिर्फ भाजपा के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट

पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट नहीं देने के कारण कांग्रेस को एक विधानसभा क्षेत्र महादेवपुरा के आंकड़े जुटाने में 6 महीने लगे. वहीं अनुराग ठाकुर को 6 लोकसभा क्षेत्रों के आंकड़े सिर्फ 6 दिन में मिल गए. उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि चुनाव आयोग के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट है, लेकिन वह विपक्ष को नहीं, सिर्फ भाजपा को दी जाती है. 

उन्होंने अनुराग ठाकुर की ओर से पेश किए गए आंकड़ों को अपराधिक सबूत बताया और मांग किया कि वे सबूत कांग्रेस को सौंपे जाएं. खेड़ा ने सांसद प्रियंका गांधी की वायनाड सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर ने वहां 93 हजार फर्जी वोट होने का दावा किया, जबकि प्रियंका गांधी 4 लाख 10 हजार वोटों से जीती हैं. 

अनुराग ठाकुर के खिलाफ कोई नोटिस नहीं

खेड़ा ने कहा कि अगर ये फर्जी वोट नहीं होते तो प्रियंका गांधी 5 लाख वोटों से जीत दर्ज करतीं. इसी तरह खेड़ा ने रायबरेली सीट का भी उल्लेख किया और कहा कि फर्जी वोट नहीं होते तो राहुल गांधी की जीत का अंतर और अधिक होता. 

पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के दौरान ही उन्हें नोटिस जारी कर, खुलासे के बारे में हलफनामा दाखिल करने को कहा, लेकिन अनुराग ठाकुर को इसी तरह का खुलासा करने के 24 घंटे के बाद भी कोई नोटिस नहीं दिया गया.

लोकसभा चुनाव को रद्द करे चुनाव आयोग

खेड़ा ने यह भी पूछा कि जब दोनों पक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कहां छुपे हुए हैं. उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर के खुलासे के बाद अब पिछले लोकसभा चुनाव को रद्द कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- ‘रानी लक्ष्मीबाई के लिए लड़े मेरे वंशज’, KBC के मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया परिवार का इतिहास



Source link

Related posts

करीबियों के नाम पर प्रॉपर्टी, दुबई की कंपनियों के जरिए हेरफेर… 15 ठिकानों पर ED की रेड के बाद

DS NEWS

बिहार चुनाव: CWC बैठक के बहाने कांग्रेस का सियासी मास्टरस्ट्रोक, पटना से बदलेगी चुनावी चाल

DS NEWS

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, 130 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy