DS NEWS | The News Times India | Breaking News
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कम से कम 18 की मौत, CM नायडू ने जत
India

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, कम से कम 18 की मौत, CM नायडू ने जत

Advertisements


आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है.  वेटलापालेम क्षेत्र में गोदावरी नहर के पास स्थित सूर्यश्री फायर वर्क्स केंद्र में शनिवार (28 फरवरी 2026) को दोपहर करीब 2 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट के बाद भारी आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया. विस्फोट के समय पटाखा फैक्ट्री में करीब 20 लोग काम कर रहे थे

फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पहुंची

स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. धमाके की तीव्रता के कारण पास के गांव में स्थित एक निजी स्कूल की छत (स्लैब) में दरारें पड़ गईं. सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम दो फायर इंजनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुखा व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ‘काकीनाडा जिले के वेटलापलेम स्थित बनासांचा मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में हुए विस्फोट की घटना से गहरा सदमा लगा है. इस हादसे में कई लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. मैंने इस घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है. प्रभावित लोगों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. हम राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं.’

18 की मौत कई की हालत गंभीर: वंगालापुडी अनीता

आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने कहा कि काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. गृह मंत्री ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि कई लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.



Source link

Related posts

चिटफंड घोटाला मामला: IPS अधिकारी राजीव कुमार की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर SC करेगा सुनवाई

DS NEWS

टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-भारत और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत

DS NEWS

CM पोस्ट की खींचतान के बीच कर्नाटक लौटे कांग्रेस विधायक, बोले- फैसला आलाकमान के हाथ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy