अमेरिका के कई इलाकों में बर्फबारी का दौर है. यहां नॉर्थ-ईस्ट इलाके में बर्फबारी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. ऐसे में लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को अनुकूल मौसम परिस्थिति न होने की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में मौसमी आपातकाल घोषित कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी समेत कई आसपास इलाकों में बर्फ की बारिश हुई. ऐसे में लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी है.
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल का कहना है कि न्यूयॉर्क के लोगों की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है. मैं तूफान के दौरान सभी से सावधानी बरतने की अपील करती हूं.
कहां कितनी बर्फ गिरी?
नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने बताया कि सेंट्रल न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज से लेकर लॉन्ग आइलैंड तक 6 से 10 इंच, न्यूयॉर्क सिटी में रातभर 2 से 4 इंच बर्फबारी और सेंट्रल पार्क में 4.3 इंच बर्फबारी हुई है. यह 2022 के बाद से सबसे अधिक है. हालांकि, बर्फबारी का दौर रुक चुका है.
Winter Storm in the Big Apple! ❄️One of New York City’s biggest snowstorms of the season also brought a state of emergency to much of New York, due to the hazardous travel & anticipated power outages.#NYwx pic.twitter.com/7LsGqLH2jX
— WeatherNation (@WeatherNation) December 27, 2025
प्रशासन ने जारी की चेतावनी
न्यूजर्सी के वर्किंग गवर्नर ताहेशा ने बयान देते हुए मौसम से जुड़ी चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि यह तूफान सड़क परिस्थितियों को बेहद खतरनाक बना सकता है. छुट्टियों के दौरान की जाने वाली यात्राओं को प्रभावित करेगा. लोगों से अपील है कि वह यात्रा करने से बचें. सड़क साफ करने वाली टीमों को अपना काम करने दें. तापमान में गिरावट के कारण बर्फ जमने का खतरा बना रहेगा. लोगों को सतर्क रहने की उम्मीद है.
1400 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की गईं
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट की मानें तो अमेरिका में 14,400 घरेलू फ्लाइट को रद्द किया गया है. इनमें देरी से जाने वाली फ्लाइट के आंकड़े भी शामिल हैं. जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लागार्डिया एयरपोर्ट और न्यूयॉर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं. साथ ही करबीन 2100 इंटरनेशनल फ्लाइट भी रद्द की गईं है. इनके अलावा पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है.


