DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बांग्लादेश में हिंदू हत्याओं पर साजिद रशीदी के बिगड़े बोल- ‘भारत में भी तो 52 लोग मारे गए’
India

बांग्लादेश में हिंदू हत्याओं पर साजिद रशीदी के बिगड़े बोल- ‘भारत में भी तो 52 लोग मारे गए’

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले सप्ताह शुक्रवार (19 दिसंबर 2025) को बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में कथित ईशनिंदा के आरोप में कट्टरवादी भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपु चंद्र दास को पीट-पीटकर और जिंदा जलाकर हत्या कर दी.

इसके बाद राजबाड़ी जिले में भी कट्टरवादी भीड़ ने 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट की बेरहमी से हत्या कर दी. इन घटनाओं के बीच भारत में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को नरसंहार कहना सही नहीं है.

‘गाजा में जो हुआ, क्या उसे नरसंहार नहीं कहेंगे?’

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हत्याएं गलत हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि इस्लाम किसी की हत्या की इजाजत नहीं देता, लेकिन जो लोग इन घटनाओं को नरसंहार बता रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि नरसंहार आखिर है कहां? उन्होंने आगे कहा कि गाजा में जो हुआ, क्या आप उसे नरसंहार कहने को तैयार हैं? फिलिस्तीन में 40 हजार बच्चों की हत्या हुई और करीब 1 लाख 50 हजार लोगों की जान गई, लेकिन फिर भी उसे नरसंहार कहने से परहेज किया जाता है.

‘भारत में 52 लोगों की हत्या नरसंहार क्यों नहीं?’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए वहां की यूनुस सरकार जिम्मेदार है, जो एक कमजोर सरकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसे नरसंहार इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वहां मरने वाले लोग हिंदू हैं. उन्होंने आगे कहा कि NCRB के आंकड़ों के मुताबिक भारत में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाली भीड़ द्वारा 52 लोगों की मॉब लिंचिंग की गई, लेकिन उसे नरसंहार नहीं कहा जाता. उन्होंने सवाल उठाया कि 50 से अधिक लोगों की हत्या को नरसंहार मानने में हिचक क्यों होती है? क्या यह दोहरी मानसिकता नहीं है?

यह भी पढ़ेंः ‘दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में MP एक बीमारू राज्य था और अब…’, अमित शाह ने की मोहन यादव की तारीफ





Source link

Related posts

बिहार में NDA और महागठबंधन को कितनी मिलेंगी सीटें? वोटिंग से पहले अमित शाह ने कर दी भविष्यवाणी

DS NEWS

पुणे में CBI का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, MES के दो अधिकारी 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

DS NEWS

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के पीछे गहरी साजिश? पुलिस ने दो कलाकारों को किया गिरफ्तार, जानें अपडेट

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy