DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अलीगढ़ का बादल भारत नहीं आना चाहता, सना रानी की मोहब्बत में इस्लाम कबूला
India

अलीगढ़ का बादल भारत नहीं आना चाहता, सना रानी की मोहब्बत में इस्लाम कबूला

Advertisements


यूपी के अलीगढ़ के एक शख्स की लव स्टोरी काफी वायरल है. पाकिस्तानी लड़की की मोहब्बत में दीवाना वो शख्स सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क पहुंच गया. पिछले डेढ़ साल से पाकिस्तान की जेल में बंद है. उसकी सजा पूरी हो गई है, लेकिन अब तक भारत लौटने को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है. 

यह कहानी है, अलीगढ़ के रहने वाले बादल उर्फ बाबू की. उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उसके पाकिस्तान में वकील ने दावा किया है कि बादल ने पाकिस्तान की जेल में रहकर इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. वह भारत वापस नहीं आना चाहता है. बादल बैरक में रहकर नमाज अदा करता है. उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है. पाकिस्तानी वकील ने कहा है कि अब उनकी तरफ से पाकिस्तानी हुकूमत से प्रार्थना की जाएगी. बादल को पाकिस्तान में रहने के लिए इजाजत मांगी जाएगी. 

इधर, बादल के पिता ने पाकिस्तान में सजा पूरी होने के बाद गांव में बेटे के वापस आने की खुशी में मिठाई बांट दी हैं. साथ ही उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से भी अपने बेटे की घर वापसी को लेकर एक्शन लेने की मांग की है. इधर, वीडियो आने के बाद से बादल के पिता काफी डरे हुए हैं. पिता का दावा है कि उनका बेटा किसी भी तरह धर्म नहीं बदल सकता. उनको उम्मीद है कि उनका बेटा वापस घर जरूर आएगा. 

कहां से शुरू हुआ सीमा पार प्रेम कहानी का सिलसिला

अलीगढ़ के थाना बरला के गांव खिटकारी में रहने वाले कृपाल सिंह का बेटा बादल डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान लड़की सना रानी से इश्क कर बैठा. लड़की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहाउद्दीन जिले की है. बादल लड़की के प्यार में इतना दीवाना हो गया कि बिना दस्तावेज इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला गया.

सितंबर 2024 को बादल घर से निकला था, तब से आजतक नहीं लौटा है. कुछ दिनों के बाद परिवार को जानकारी हो गई थी, कि बादल पाकिस्तान चला गया है. 

पाकिस्तान में लड़की घर वालों ने बादल को भगा दिया

अलीगढ़ का बादल अपनी मोहब्बत सना रानी से मिलने उसके घर तो गया, दो दिन रुका भी लेकिन फिर लड़की के घर वालों ने उसे भगा दिया. वह उसी इलाके में एक व्यक्ति के घर बकरियां चराने लगा. उसकी भाषा और रहन सहन को देखकर स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करवा दिया. 27 दिसंबर 2024 को स्थानीय थाना प्रभारी अंजुम शहजाद ने उसे हिरासत में लिया. बादल पर बिना दस्तावेज पाकिस्तान में घुसने के आरोप में कानूनी कार्रवाई हुई. उसे अदालत ने सजा तक सुना दी.

वकील का कहना है कि बादल सना रानी के साथ जीवन बिताना चाहता है और निकाह करना चाहता है इसलिए उसने जेल में धर्म में परिवर्तन किया है. जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें बादल नमाज पढ़ रहा है. वकील ने पाकिस्तान सरकार को इस संबंध में निवेदन पत्र लिखने की बात भी कही है. साथ ही मांग करेंगे कि बादल को पाकिस्तान में रहने दिया जाए. 

डिटेंशन सेंटर में है बादल

वकील ने बताया कि बादल ने एक साल की सजा पूरी कर ली है. जुर्माना जमा न कर पाने की वजह से उसे डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. उसे अलग से बैरक मिला है. उसका स्वास्थ्य अच्छा है. कोई परेशानी नहीं है. बादल का दुख है कि रानी एक बार भी जेल में मिलने नहीं आई.



Source link

Related posts

‘नोटिस से पहले एक बार बिरला से बात करनी चाहिए थी’, लोकसभा स्पीकर के अविश्वास प्रस्ताव पर बोले अ

DS NEWS

पति ने तालाब में कूदकर किया सुसाइड, पत्नी ने भी लगाई छलांग… हैदराबाद में हैरान कर देने वाली घ

DS NEWS

लैंड फॉर जॉब्स घोटाला केस! लालू यादव की याचिका पर दिल्ली HC ने फैसला सुरक्षित रखा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy