DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ब्लैक बॉक्स के अब यह बड़ी चीज हाथ लगी! केंद्रीय मंत्रालय ने बारामती प्लेन क्रैश पर दी अपडेट
India

ब्लैक बॉक्स के अब यह बड़ी चीज हाथ लगी! केंद्रीय मंत्रालय ने बारामती प्लेन क्रैश पर दी अपडेट

Advertisements


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन पर दुखद बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने फौरन हादसे की जांच शुरू कर दी है और जांच को पूरी तरह पारदर्शी और जल्द ही पूरा करने का वादा किया है. मंत्रालय ने बताया कि AAIB के डायरेक्टर जनरल GVG युगांधर 28 जनवरी को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे. मंत्रालय ने कहा कि जल्द ही हादसे के कारणों का खुलासा हो जाएगा.

तय समय में जांच पूरी होने का आश्वासन

मंत्रालय के बयान में कहा गया, ’28 जनवरी को बारामती के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सभी लोगों की जान चली गई. हादसे के तुरंत बाद ही सभी जरूरी बचाव और जांच टीमों को एक्टिवेट कर दिया गया. जांच पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और तय समय में पूरी की जाएगी. दिल्ली से एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की तीन अधिकारियों की टीम और मुंबई रीजनल ऑफिस से DGCA की तीन अधिकारियों की टीम 28 जनवरी को ही क्रैश साइट पर पहुंच गई.’

घटनास्थल से प्लेन का ब्लैक बॉक्स बरामद

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक AAIB नियम 2025 के नियम 5 और 11 के तहत शुरू की गई है. दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जो जांच के लिए बहुत जरूरी है. ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर है. यह जांच की सबसे बड़ी सफलता है, जिससे हादसे के कारणों का खुलासा हो जाएगा. इन दोनों डिवाइस की जांच की जाएगी ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके.

चुनावी रैलियों को संबोधित करने निकले थे पवार

अजित पवार का प्लेन बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे में डिप्टी CM, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफसर, एक अटेंडेंट, पायलट-इन-कमांड सुमित कपूर और फर्स्ट ऑफिसर शंभवी पाठक का निधन हो गया. अजित पवार VSR वेंचर्स कंपनी की लेयरजेट 45 प्लेन सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे. लगभग 8:45 बजे प्लेन क्रैश हो गया. पवार स्थानीय निकाय चुनावों से पहले अपने होमटाउन बारामती में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे.



Source link

Related posts

‘ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को…’, ओवैसी ने BJP से पूछे ती

DS NEWS

‘PM मोदी ने 5 घंटे के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ…’, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

DS NEWS

तेलंगाना में भूमि पट्टा अधिकार के लिए धरना और रास्ता रोको में उलझा विवाद, पुलिस ने 40 किसानों प

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy