DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘इजरायल साहब से सवाल पूछिए’, भारत में वीजा नियमों के उल्लंघन पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
India

‘इजरायल साहब से सवाल पूछिए’, भारत में वीजा नियमों के उल्लंघन पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Advertisements



ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. इस बार उनका निशाना वीजा नियमों के उल्लंघन और कथित ‘घुसपैठ’ के मुद्दे पर सरकार की विफलता को लेकर है. 

ओवैसी ने इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि सरकार को जवाबदेह ठहराने के बजाय विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘यह ‘घुसपैठियों का मामला नहीं है, बल्कि एक इजरायली और अन्य लोगों की ओर से अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक भारत में रहने का मामला है.’

इजरायल, भारत के वीजा नियमों का कर रहा उल्लंघन 

उन्होंने कहा, ‘संघियों को ‘इजरायल साहब’ से कुछ सख्त सवाल पूछने चाहिए कि वे हमारे वीजा नियमों का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं. बिहार में SIR ने 65 लाख नाम हटाए, लेकिन एक भी ‘घुसपैठिया’ नहीं मिला. इस खबर को विपक्षी नेताओं को समर्पित करने के बजाय, आपको मोदी सरकार की नाकामी की निंदा करनी चाहिए, जो ‘घुसपैठ’ को रोकने में विफल रही है.’ 

‘विपक्ष को दोष दे रही मोदी सरकार’

ओवैसी ने कहा, ‘भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां सरकार की विफलताओं के लिए विपक्ष को जवाबदेह ठहराया जाता है.’ ओवैसी ने अपने बयान में यह भी जोड़ा कि सरकार को अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली पर ध्यान देना चाहिए, न कि विपक्ष को दोष देने में समय बर्बाद करना चाहिए. उन्होंने वीजा नियमों के उल्लंघन को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की.

ये भी पढ़ें:- Spanish Treasure: मिल गया 10 लाख डॉलर का खजाना, सालों पहले समंदर में समा गया था जहाज



Source link

Related posts

बांग्लादेश हिंदू युवक की हत्या पर इमाम उमर अहमद इलियासी का बयान, कहा – ‘PM मोदी और अमित शाह…’

DS NEWS

किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं प्रियंका गांधी वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग?

DS NEWS

‘इस पर राजनीति न करें’, इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy