DS NEWS | The News Times India | Breaking News
17 करोड़ के जेवर, 6.34 करोड़ कैश और 5 लग्जरी कारें… कौन है गैंगस्टर इंद्रजीत यादव, जिसके ठिका
India

17 करोड़ के जेवर, 6.34 करोड़ कैश और 5 लग्जरी कारें… कौन है गैंगस्टर इंद्रजीत यादव, जिसके ठिका

Advertisements


इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स, फिल्मी सितारों, धर्म गुरुओं और नेताओं के साथ मुस्कुराती तस्वीरें, लग्जरी कारें और आलीशान जिंदगी, लेकिन इसी ग्लैमर के पीछे छिपा है एक ऐसा नाम, जिसने अब जांच एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. 

ये नाम है गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव उर्फ राव इंद्रजीत सिंह का, जिसकी तलाश में ED ने दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में ताबड़तोड़ छापेमारी की. 48 घंटे तक चली इस रेड के बाद जो सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया. 

कैश काउंटिंग मशीन से हुई नगदी की गिनती

ED की इस बड़ी कार्रवाई में अब तक 6.34 करोड़ रुपये नकद, करीब 17.30 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के जेवर, 5 लग्जरी कारें, 35 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज, बैंक लॉकर, डिजिटल डिवाइस और भारी मात्रा में डिजिटल डेटा जब्त किया गया है. इतनी बड़ी नकदी की गिनती के लिए ED कैश काउंटिंग मशीन मौके पर बुलानी पड़ी.

इसी बीच सोशल मीडिया पर गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव की मौजूदगी ने सबसे ज़्यादा सवाल खड़े कर दिए है. उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है. जहां वो खुद को राव इंद्रजीत सिंह के नाम से पेश करता है. 

हाई प्रोफाइल लोगों तक पहुंच और रसूख

इस प्रोफाइल पर वो बड़े-बड़े फिल्मी सितारों, धर्म गुरुओं और नेताओं के साथ नजर आता है. जिससे उसकी पहुंच और रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है. हैरानी की बात ये है कि जब उसके और उसके करीबियों के ठिकानों पर ED की रेड चल रही थी. उसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर लगातार पोस्ट भी किए.

एक पोस्ट में इंद्रजीत सिंह यादव खुद को बेगुनाह बताते हुए सिस्टम पर ही सवाल खड़े करता दिखता है. उसने लिखा कि वो उस फाइनेंसर-गुंडा-पुलिस नेक्सस का कातिल है, जो डर और धमकी के सहारे कारोबारियों को लूट रहा था.



Source link

Related posts

भारत दौरे पर आ सकते हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें सब कुछ

DS NEWS

समाज सेवा से लेकर राष्ट्रनिर्माण तक, जानें RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में किन मुद्दों पर हु

DS NEWS

‘अलगाववादी सोच वाले मौलाना…’, मदनी का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया खुलकर विरोध

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy