DS NEWS | The News Times India | Breaking News
प्रशांत किशोर का चेहरा कर सकता है बड़ा खेला, सर्वे का ये आंकड़ा हिला देगा चुनावी समीकरण?
India

प्रशांत किशोर का चेहरा कर सकता है बड़ा खेला, सर्वे का ये आंकड़ा हिला देगा चुनावी समीकरण?

Advertisements



बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल मची हुई है. सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए एक ओपिनियन पोल सामने आया है. इस ओपिनियन पोल में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर का नाम भी शामिल है. इस बार बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए बिहार के लोग नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ प्रशांत किशोर को भी पसंद कर रहे हैं.

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद कौन?

नीतीश कुमार- 42 प्रतिशत

तेजस्वी यादव- 15 प्रतिशत

प्रशांत किशोर- 09 प्रतिशत

चिराग पासवान- 08 प्रतिशत

सम्राट चौधरी- 03 प्रतिशत

अन्य- 23 प्रतिशत

बिहार में लोगों की पसंद बन रहे प्रशांत किशोर

लंबे समय से राजनीति में सक्रिय तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के चेहरे के आगे 15 प्रतिशत पर हैं. वहीं, प्रशांत किशोर नया चेहरा होने के बावजूद 9 परसेंट लोगों की पसंद बने हैं. अगर प्रशांत किशोर को पसंद करने वाले लोगों ने उन्हें वोट भी दिया तो इससे बिहार विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं. आसान शब्दों में कहें तो आंकड़ों का ये खेल बिहार के चुनावी समीकरणों को हिलाकर रख देगा. हालांकि, नतीजे क्या होंगे, इसके लिए बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों की तारीख तक का इंतजार करना पड़ेगा.

बिहार में कब होंगे चुनाव और कब आएगा परिणाम

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शंखनाद कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार (6 अक्टूबर, 2025) को बिहार चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में इस बार दो चरणों चुनाव होंगे. इसमें पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर, 2025 को होगी और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर, 2025 को वोटिंग होगी और 14 नवंबर, 2025 को चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए MATRIZE-IANS ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनियन पोल बिहार के लोगों से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है. इसके लिए बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर 46,862 लोगों से बात की गई. ये सर्वे 18 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 के बीच किया गया. ओपिनियन पोल के नतीजों में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 प्रतिशत है. ये ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज ने नहीं किया है.

यह भी पढ़ेंः दो चरणों में बिहार चुनाव, 7 राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव, जानें कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे



Source link

Related posts

SIR पर सुनवाई में EC ने कही ऐसी बात SC को आ गया गुस्सा, बोला- शक्तियां मिली हैं तो क्या…

DS NEWS

रूस के आसमान में भारत का झंडा! मॉस्को में सुपरजेट पर नजर आया तिरंगा और HAL का LOGO

DS NEWS

‘उनकी अपनी वजह है’, ‘डेड इकॉनमी’ पर राहुल गांधी के बयान को लेकर शशि थरूर बोले- चिंता तो ये है क

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy