DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘क्या सोनिया-राहुल गांधी जेल गए?’ केजरीवाल के सवाल पर आया कांग्रेस का जवाब, जानें क्या कहा
India

‘क्या सोनिया-राहुल गांधी जेल गए?’ केजरीवाल के सवाल पर आया कांग्रेस का जवाब, जानें क्या कहा

Advertisements


आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (27 फरवरी) को बड़ी राहत मिली. दिल्ली की अदालत ने उनको और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले में बरी कर दिया. कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल फूट-फूट कर रोते नजर आए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी और रॉबर्ट वॉड्रा नाम लेते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. केजरीवाल के सवाल पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

अरविंद केजरीवाल क्या बोले?

कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए केजरीवाल को राहत दिलाने के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, केजरीवाल जेल गए थे. क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गए थे? संजय सिंह जेल गए थे? क्या राहुल गांधी जेल गए थे? क्या सोनिया गांधी जी जेल गई थीं? कांग्रेस क्या कह रही है? क्या उसे शर्म नहीं आती?’ केजरीवाल के इस बयान से सियासी माहौल गर्म हो गया. उनके बयान को चुनावी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल ने केजरीवाल पर निशाना साधा. कहा, ‘झूठे आरोप, झूठा मसीहा, खोखला लोकपाल, ये सब उनके द्वारा रचे गए नाटक का हिस्सा थे.’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘केजरीवाल ने शुरुआती राजनीति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिवंगत दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित को निशाना बनाकर की थी. क्या केजरीवाल के आंसुओं में 2011-12 में AAP की शुरुआत के समय लगाए गए आरोपों के लिए थोड़ा पछतावा भी झलक रहा है?’

‘प्रोपेगेंडा के चलते सोनिया-राहुल, शीला दीक्षित, मनमोहन सिंह को किया बदनाम’

सप्पल ने आगे कहा, ‘केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर ट्रायल कोर्ट ने आरोप खारिज कर दिए. केजरीवाल रो भी पड़े. इसे अगर स्वाभाविक फीलिंग की तरह देखा जाये, तो बेमतलब गुनाहगार साबित होना पीड़ा पैदा करता है, यही ज़ाहिर होगा. लेकिन ये दर्द क्या केवल अरविंद केजरीवाल का है? क्या ये डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, शीला दीक्षित ने महसूस नहीं किया होगा, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने केवल प्रोपेगंडा की खातिर खूब बदनाम किया, मीडिया ट्रायल किया.’

कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बरी होने को लेकर बीजेपी और सीबीआई पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा बीजेपी सरकार के कंट्रोल वाली सीबीआई ने जानबूझकर अपना मामला कमजोर किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह भाजपा की रणनीति है. प्रतिशोध को शासन का नाम देना और एजेंसियों को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करना.” खेड़ा ने आगे कहा, ‘गुजरात और पंजाब चुनावों के चलते आम आदमी पार्टी और अन्य ‘अपने सुविधाजनक सहयोगियों’ के खिलाफ कार्रवाई चुपचाप खत्म हो जाएगी.’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स पर केजरीवाल के भावुक होने का वीडियो शेयर किया. जिसमें केजरीवाल को रोते हुए दिखाया गया. श्रीनेत ने कहा, ‘हमारा नेता (राहुल गांधी) शेर है’ क्योंकि उन पर कथित तौर पर 32 मुकदमे दर्ज हैं जबकि केजरीवाल पर सिर्फ एक मामला है.





Source link

Related posts

गुटखा-पान मसाला बनाने वालों पर पाबंदी की तैयारी, सरकार संसद में ला रही नया सेस बिल l बड़ी बातें

DS NEWS

बिहार चुनाव को लेकर आया सबसे ताजा सर्वे, नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव किसकी बढ़ेगी टेंशन?

DS NEWS

चीन-नेपाल ट्राई-जंक्शन पर भारतीय सेना ने बनाया होम स्टे, यहीं से जाता कैलाश मानसरोवर का रास्ता

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy