DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बारिश से नए साल का स्वागत, 7 राज्यों के लिए चेतावनी, 4 डिग्री पारा डाउन, जानें मौसम अपडेट
India

बारिश से नए साल का स्वागत, 7 राज्यों के लिए चेतावनी, 4 डिग्री पारा डाउन, जानें मौसम अपडेट

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

देश में कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का आगमन होने वाला है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नए साल के एक दिन पहले ही कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है. बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 से अधिक प्रमुख शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. 

कहां-कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक 31 दिसंबर को उत्तर भारत के 5 राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है, जिनमें दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, कश्मीर और हरियाणा के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन राज्यों में बारिश के बाद तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. 

दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 30 दिसंबर की शाम से आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन 31 दिसंबर को हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के बाद राजधानी में ठंड और बढ़ेगी. दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में और बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 1 जनवरी को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है. आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है. इस दौरान दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर घने से अत्यंत घने कोहरा छाने की संभावना है. यूपी में कुछ स्थानों पर शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है.

घने कोहरे का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक आज मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत के इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर में घने कोहरा की संभावना जताई है. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी घने कोहरे की संभावना है.

बिहार का मौसम
यूपी से सटे बिहार में मंगलवार से मौसम बिगड़ने वाला है. राजधानी पटना के अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज और छपरा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में भी विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें

राहुल गांधी कहां मनाएंगे नए साल का जश्न? सामने आया गांधी फैमिली का न्यू ईयर प्लान



Source link

Related posts

न्यू ईयर पर देश को बड़ा तोहफा, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना होगा

DS NEWS

मेहुल चोकसी को बेल्जियम की कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

DS NEWS

‘भारत दोनों का…’ फिलिस्तीनी विदेश मंत्री ने इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष पर दी प्रतिक्रिया

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy