DS NEWS | The News Times India | Breaking News
आज से भयंकर सर्दी शुरू! यूपी-बिहार और दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
India

आज से भयंकर सर्दी शुरू! यूपी-बिहार और दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

एक ओर जहां उत्तर भारत में शीतलहर शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में अभी भी बारिश और तूफान का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चेन्नई और पास के कई जिलों में आज मंगलवार (18 नवंबर) को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली यूपी और बिहार में अब ठंड बढ़ गई है.

दिल्ली-एनसीआर में आज से शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. सुबह और शाम के समय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा. 

यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में भी आज मंगलवार से शीतलहर की संभावना है. कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ, प्रयागराज में सुबह के समय तेज हवा चलने की संभावना है. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य हो जाएगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, ललितपुर, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर और प्रयागराज में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह 1 से 3 घंटे तक दिखाई दे सकता है.

बिहार में शीतलहर की संभावना
यूपी से सटे बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से बिहार में पारा तेजी से गिरेगा और सुबह के समय शीतलहर का अटैक देखने को मिल सकता है. पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी, पूर्णिया समेत सीमांचल के कई जिलों में कोल्ड अटैक देखने को मिलेगा.

पहाड़ों में बर्फबारी
पहाड़ों की बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में ठंडी हवा के साथ भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. 18 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है. लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें

इस मुस्लिम देश ने भारत को दिया बड़ा झटका, खत्म कर दी फ्री वीजा एंट्री; सरकार ने जारी की एडवाइजरी



Source link

Related posts

राज्यसभा जाना चाहते हैं पार्थ! शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र में बदल रहे सियासी समीकरण

DS NEWS

मिसाइल या ड्रोन नहीं इस फ्यूचर वेपन से लड़ेगा चीन, जानें क्या है खतरनाक हथियार LY-1

DS NEWS

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy