DS NEWS | The News Times India | Breaking News
गुजरात के साणंद में छापा: शराब और हुक्का पार्टी पर रेड, 22 लग्जरी कारें लेकर फार्म हाउस पहुंचे थे रसूखदार
Gujarat

गुजरात के साणंद में छापा: शराब और हुक्का पार्टी पर रेड, 22 लग्जरी कारें लेकर फार्म हाउस पहुंचे थे रसूखदार

Advertisements


गुजरात के साणंद जिले में पुलिस ने अहमदाबाद के पास एक प्राइवेट वीकेंड होम पर छापा मारा और शराबबंदी कानूनों का उल्लंघन करते हुए शराब और हुक्का पार्टी करने के आरोप में 81 लोगों को हिरासत में लिया है।

निर्वाण ग्रीन्स वीकेंड होम में छापा

पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के बाद बुधवार रात को साणंद के गोरस सीम इलाके के पास निर्वाण ग्रीन्स वीकेंड होम में यह छापा मारा गया। अधिकारियों के अनुसार यह पार्टी ‘एवी’ नाम के एक व्यक्ति की 25वीं शादी की सालगिरह के जश्न के बहाने आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में मेहमानों को बुलाया गया था।

फूड काउंटर के साथ परोसी जा रही थी शराब

पुलिस ने बताया कि यह कार्यक्रम एक लग्जरी फार्महाउस में हो रहा था, जहां कई फूड काउंटर लगाए गए थे और 11 टेबल लगाई गई थीं। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में अचानक छापा मारा।

पुलिस देख पार्टी में मची भगदड़

एक अधिकारी ने बताया, “छापेमारी के दौरान, शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। जब पुलिस परिसर में घुसी, तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सभी मौजूद लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया।”

हिरासत में कई अमीर और प्रभावशाली परिवार के लोग

मौके से कुल 81 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग 35 से 40 साल और उससे अधिक उम्र के थे, और उनमें से कई अमीर और प्रभावशाली परिवारों से थे।

ये भी पढ़ें: Mumbai-Pune Expressway: 33 घंटे जाम के बाद खुल गया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, कारोबारी को मंगाना पड़ा हेलीकॉप्टर

22 लग्जरी और 74 मोबाइल फोन जब्त

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने परिसर से बड़ी मात्रा में चीजें जब्त किए। जब्त की गई चीजों में आठ सीलबंद शराब की बोतलें, सात आधी भरी शराब की बोतलें, तीन खाली बोतलें, 10 से ज्यादा हुक्का, 70 गिलास, हुक्का फ्लेवर के आठ छोटे पैकेज और हुक्का फ्लेवर के 33 डिब्बे शामिल हैं। पुलिस ने फार्महाउस में खड़ी 22 लग्जरी चारपहिया गाड़ियां और कार्यक्रम स्थल से मिले 74 मोबाइल फोन भी जब्त किए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

अन्य वीडियो



Source link

Related posts

Sirohi News: माउंट आबू में सेल्फी बना जानलेवा शौक; 400 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटक, मौके पर मौत

DS NEWS

Gujarat Explosion: गुजरात की कपड़ा इकाई में विस्फोट के बाद लगी आग, दो श्रमिकों की मौत, 20 घायल

DS NEWS

विश्व कैंसर दिवस: भरोसेमंद उपचार केंद्र बना GCRI, 26810+ कैंसर मरीजों को मिला नया जीवन; 9140+ अन्य राज्यों के

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy