DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Omnitech Engineering IPO: दूसरे दिन भी सुस्त रफ्तार, सिर्फ 12% हुआ सब्सक्राइब; जानें कितना है लेटेस्ट GMP?
Business

Omnitech Engineering IPO: दूसरे दिन भी सुस्त रफ्तार, सिर्फ 12% हुआ सब्सक्राइब; जानें कितना है लेटेस्ट GMP?

Advertisements



Omnitech Engineering IPO: प्रिसीजन-इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी Omnitech Engineering के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों से बहुत ठंडा रिस्पांस मिला है। 27 फरवरी को बंद होने वाले इस ₹583 करोड़ के आईपीओ को गुरुवार दोपहर तक मात्र 12% ही सब्सक्राइब किया गया। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में हैं, जिसका असर इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम पर भी दिख रहा है।

किस कोटे में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1.89 करोड़ शेयरों के मुकाबले केवल 22.6 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां आई हैं:

रिटेल निवेशक: आम निवेशकों का कोटा 11% भरा है।

संस्थागत खरीदार(QIB): इस हिस्से को अब तक 13% सब्सक्रिप्शन मिला है।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): इस कैटेगरी में मात्र 9% बोलियां ही मिली हैं।

कर्मचारी कोटा: एकमात्र यही सेगमेंट है जहां जबरदस्त उत्साह दिखा और यह 2.5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है।

क्या करती है कंपनी और कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

Omnitech Engineering ग्लोबल मार्केट में एनर्जी, ऑटोमेशन और औद्योगिक उपकरणों के लिए हाई-प्रेसिजन कंपोनेंट्स सप्लाई करती है। इसके क्लाइंट्स में हैलिबर्टन, सुजलॉन और भारत एयरोस्पेस मेटल्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आईपीओ से मिलने वाले ₹418 करोड़ का उपयोग कंपनी अपना कर्ज चुकाने, राजकोट में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने के लिए करेगी।

GMP से क्या मिल रहे संकेत

ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर कुछ खास हलचल नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, आज इसका GMP मात्र ₹3 से ₹4 के करीब है। यह प्रीमियम ऊपरी प्राइस बैंड ₹227 के मुकाबले लगभग 1.3% से 2% की मामूली बढ़त का संकेत दे रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुस्त सब्सक्रिप्शन के कारण GMP में गिरावट देखी जा रही है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Related posts

Steel Exchange India का बड़ा फैसला, इस काम के लिए Vizag Profiles और Hind Terminals के साथ की साझेदारी

DS NEWS

'8% GDP की रफ्तार से करनी होगी ग्रोथ', विकसित भारत का लक्ष्य पाने का वित्तमंत्री ने दिया मंत्र

DS NEWS

What did mutual funds buy and sell in July 2025? FULL List

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy