DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Gold Rate Today: ट्रंप के ग्रीनलैंड पर दिए बयान के बाद सोने में थमी तेजी, हाई से 3 हजार रुपये गिरी कीमत
Business

Gold Rate Today: ट्रंप के ग्रीनलैंड पर दिए बयान के बाद सोने में थमी तेजी, हाई से 3 हजार रुपये गिरी कीमत

Advertisements


सोने की कीमतों में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। मुनाफावसूली और वैश्विक तनाव घटने से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भाव गिरे हैं। दिल्ली में 24 कैर …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 02:18:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 02:18:25 PM (IST)

सोने में तेजी रुकी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरकर 4,822 डॉलर प्रति औंस
  2. भूराजनीतिक तनाव घटने से निवेशकों ने मुनाफावसूली की
  3. चांदी की कीमतों में तेजी, घरेलू और वैश्विक मांग बढ़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि। देश में सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। सुरक्षित निवेश यानी सेफ एसेट के रूप में मांग घटने और रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली शुरू होने से सोने के भाव नीचे आए हैं।

23 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का हाजिर भाव फिसलकर 4,822.65 डॉलर प्रति औंस हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार भूराजनीतिक तनाव कम होने और जोखिम भावना सुधरने से निवेशकों ने सोने से मुनाफा वसूली की है।

भूराजनीतिक तनाव कम होने का असर

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान देते हुए यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित टैरिफ लगाने की योजना रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा और पूरे आर्कटिक क्षेत्र को लेकर भविष्य की डील का एक फ्रेमवर्क तैयार किया गया है। इन घोषणाओं से वैश्विक स्तर पर तनाव कम हुआ, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घट गई और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,300 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। पुणे और बेंगलुरु में भी यही दरें दर्ज की गई हैं। अन्य शहरों में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।

वैश्विक अनुमान और निवेशकों की नजर

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 के लिए सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि वैश्विक नीतिगत जोखिमों से बचाव के लिए प्राइवेट सेक्टर के निवेशक सोने की होल्डिंग बनाए रखेंगे, जिससे लंबी अवधि में कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

चांदी में तेजी

जहां सोने में नरमी देखी गई है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। 22 जनवरी की सुबह चांदी का भाव 3,30,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव बढ़कर 94.91 डॉलर प्रति औंस हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू और वैश्विक दोनों कारक सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित करते हैं।



Source link

Related posts

टेंपो चालक से एयरलाइन के मालिक तक का सफर… जानें कौन हैं देश के नए Shankh Airline के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा

DS NEWS

EXPLAINED | How SEBI’s mutual fund tool ‘Riskometer’ helps investors in choosing correct MF – What is it, how it works, benefits

DS NEWS

GST काउंसिल की मीटिंग में बड़े फैसले संभव, बजट सत्र के बाद हो सकती है ये बैठक

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy