DS NEWS | The News Times India | Breaking News
केरल बस छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आत्महत्या के बाद सामाजिक बहस तेज, वीडियो पोस्ट करने वाली महिला
India

केरल बस छेड़छाड़ मामला: आरोपी की आत्महत्या के बाद सामाजिक बहस तेज, वीडियो पोस्ट करने वाली महिला

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

केरल में बस के भीतर कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी व्यक्ति की आत्महत्या के मामले ने देशभर में तीखी बहस छेड़ दी है. यह मामला केरल के कोझिकोड जिले से जुड़ा है, जहां सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के बाद 41 वर्षीय दीपक ने आत्महत्या कर ली.

घटना गोविंदपुरम इलाके की है, जहां रविवार (18 जनवरी, 2026) की सुबह करीब सात बजे दीपक अपने घर में फंदे से लटके पाए गए. बताया गया कि शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि बस यात्रा के दौरान दीपक ने उसे यौन इरादे से छुआ. वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इस पर व्यापक ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई.

वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक तनाव में था दीपक

हालांकि, महिला ने बाद में वह वीडियो हटा दिया और एक अन्य क्लिप साझा कर यह स्पष्ट किया कि उसने वीडियो पोस्ट क्यों किया था. दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद दीपक गहरे मानसिक तनाव में था. परिवार का दावा है कि दीपक के खिलाफ पहले कभी इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा था और वह घटना के बाद मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहा था.

महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप दर्ज

इस बीच, पुरुषों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि युवती ने रील बनाने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसा वीडियो बनाया, जिससे मामला और अधिक विवादित हो गया. पुलिस ने मामले की जांच के बाद वीडियो पोस्ट करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. वडकरा निवासी शिमजिथा मुस्तफा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है, जो वडकरा पहुंचने के बाद लिया गया.

दीपक के माता-पिता ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी है. परिजनों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से उनके बेटे को गंभीर मानसिक आघात पहुंचा और उसे ऐसे अपराध के लिए अपमानित किया गया, जो उसने किया ही नहीं था.

गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद महिला फरार

कोझिकोड पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद शिमजिथा मुस्तफा फरार हो गई है. पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बताया गया कि वडकरा में बयान दर्ज होने के बाद वह फरार हो गई. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं, वीडियो की सत्यता, घटनाक्रम और आत्महत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः ‘एजेंसियां तो अपना काम करेंगी’, I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला



Source link

Related posts

भारत पर 50% से घटाकर कितना टैरिफ करेंगे ट्रंप? इंडिया-US के बीच होने वाली है ट्रेड डील; कब होगा

DS NEWS

चीन की PL-15 मिसाइल हो जाएगी फुस्स! भारत बनाएगा इसका एडवांस वर्जन; कितनी खतरनाक होगी Astra-II?

DS NEWS

LOXAM ऐप घोटाला: भूपेश अरोड़ा फ्रॉड मामले में PMLA कोर्ट का एक्शन, आरोपी की जमानत याचिका खारिज

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy