DS NEWS | The News Times India | Breaking News
LIVE: ‘आपको पढ़ाई..’, राजस्थान टीम के साथ हुई लूट को लेकर राज्यवर्धन सिंह ने गहलोत को दिया जवाब
India

LIVE: ‘आपको पढ़ाई..’, राजस्थान टीम के साथ हुई लूट को लेकर राज्यवर्धन सिंह ने गहलोत को दिया जवाब

Advertisements


दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारत अब इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जो दुनिया के मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत 2047 पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसी विजन को एबीपी नेटवर्क ने मंगलवार (20 जनवरी 2026) को एक वैचारिक मंच दिया है, जहां राजनीति, फिल्म, बिजनेस समेत अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां अपने विचार रख रही हैं. एबीपी नेटवर्क के इंडिया 2047 यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है.

एबीपी नेटवर्क के इस प्लेटफॉर्म पर नेता, सामाजिक उद्यमी, खिलाड़ी और सांस्कृतिक हस्तियां देश की भावी पीढ़ी की आकांक्षाओं और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. इस सम्मेलन की शुरुआत युवा शक्ति पर एक सत्र से होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ‘विकसित भारत’ के लिए युवाओं के मन में जोश जगाने पर जोर देंगे. इसके बाद दोपहर में संसद पर केंद्रित एक पैनल चर्चा होगी जिसका विष होगा ‘नए सदस्यों का दिन: संसद में छोटे कदम.’ इसमें सांसद बंसुरी स्वराज, डॉ. हेमांग जोशी और शम्भावी चौधरी युवाओं के नजरिए से शासन व्यवस्था पर अपने विचार रखेंगे.

कौन होंगे मुख्य अतिथि?

  • किरण रिजिजू (केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री)
  • सचिन पायलट (कांग्रेस महासचिव)
  • धर्मेंद्र प्रधान (शिक्षा मंत्री, भारत सरकार)
  • शिव पंडित (अभिनेता)
  • गौरव मेहता (संस्थापक, जयपुर वॉच कंपनी)
  • राज्यवर्धन सिंह राठौर (युवा और खेल मंत्री, राजस्थान सरकार)
  • श्वेताभ रंजन (चीफ मेंटर, बुनकर स्टोरीज)
  • अंशु गुप्ता (संस्थापक और निदेशक, गूंज)
  • अभय वर्मा (अभिनेता)
  • डॉ. आमोद सचान (हिंद कैंसर इंस्टीट्यूट)
  • देबांजन मंडल (प्रिंसिपल पार्टनर, द कलकत्ता पब्लिशर्स)
  • बांसुरी स्वराज (सांसद, नई दिल्ली)
  • डॉ. हेमांग जोशी (सांसद, वडोदरा)
  • शाम्भवी चौधरी (सांसद, समस्तीपुर)
  • प्रमोद सावंत (मुख्यमंत्री, गोवा)
  • रकुल प्रीत सिंह (अभिनेत्री)

कांग्रेस नेता सचिन पायलट जमीनी राजनीति और जन संपर्क पर बोलेंगे, जबकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 21वीं सदी के युवाओं की संभावनाओं और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु व्यक्तिगत विकास और सामाजिक प्रभाव है. अभिनेता शिव पंडित दृढ़ता और सफलता पर बोलेंगे, जबकि अभिनेता अभय वर्मा एक विशिष्ट मुकाम हासिल करने के बारे में चर्चा करेंगे.

बता दें कि यूथ कॉन्क्लेव की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी के नेता किरेन रिजिजू पहुंचे. उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ और भी कई मसलों पर बात की. रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर भी प्रतिक्रिया की. राहुल गांधी ने रिजिजू को अपने घर जिम के लिए आमंत्रित किया था. रिजिजू ने इस पर भी जवाब दिया. 



Source link

Related posts

भेद लिया किला! केरल में पहली बार मेयर पद हासिल कर BJP ने रचा इतिहास,

DS NEWS

राजस्थान में हुए सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, ट्रेलर से टकराया था टेंपो

DS NEWS

2500KM रेंज, 150KM ऊंचाई तक मिसाइलों को कर देगा तबाह… भारत ने तैयार कर लिया अपना सुदर्शन चक्र

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy