DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘PM मोदी की दुरदर्शी नीतियों की…’, BMC चुनाव में BJP की जीत के बाद बोले राष्ट्रीय महामंत्री
India

‘PM मोदी की दुरदर्शी नीतियों की…’, BMC चुनाव में BJP की जीत के बाद बोले राष्ट्रीय महामंत्री

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को बड़ी जीत हासिल कर ली है. राज्य के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव में जनता ने महायुति के हक में फैसला सुनाते हुए बीजेपी की सत्ता को BMC में काबिज कर दिया है. इस जीत के साथ राज्य की जनता ने देवेंद्र फडनवीस और एकनाथ शिंदे की जोड़ी पर अपना भरोसा जताया है. वहीं, दूसरी ओर, ठाकरे ब्रदर्स को बड़ा झटका लगा है. नगर निकाय चुनावों के नतीजों में भाजपा (BJP) की ऐतिहासिक एकतरफा जीत को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने लैंडस्लाइड विक्ट्री करार दिया है.

उन्होंने पार्टी की इस बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में विकास के जो काम हो रहे हैं, यह नतीजे उन पर मुहर हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों की वजह से इतनी बड़ी जीत मिली है.

महाराष्ट्र में BJP की जीत, कांग्रेस की विनाशकारी सोच का नतीजा- अरुण सिंह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महामंत्री अरुण सिंह ने शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के नतीजे कांग्रेस पार्टी डिस्ट्रक्टिव सोच का नतीजा हैं. कांग्रेस पार्टी नकारात्मक राजनीति कर अपना ही नुकसान कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब ईवीएम और वोट चोरी का रोना बंद कर देना चाहिए. महाराष्ट्र की जनता इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश है.

मनरेगा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

वहीं, मनरेगा का नाम और स्वरूप बदले जाने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भाजपा के महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब गांव-गांव जाकर लोगों को दिक्कत बताने का काम करेगी. वहीं, इस बदलाव से लोगों को होने वाले फायदे के बारे में जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगी.

यह भी पढ़ेंः असम-बंगाल का दौरा करेंगे PM मोदी, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 हजार से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात



Source link

Related posts

‘हम देश में नस्लवाद का निशाना रहे हैं’, त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हत्या पर बोले रिजिजू

DS NEWS

तेलंगाना के IIIT में दर्दनाक घटना, तीसरे वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान, जानें

DS NEWS

2500 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, चैतन्य बघेल ने रियल एस्टेट में लगाए करोड़ों रुपए

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy