DS NEWS | The News Times India | Breaking News
ईरान एयरस्पेस बंद होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर, एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडव
India

ईरान एयरस्पेस बंद होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर, एयर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडव

Advertisements


ईरान में अचानक बने हालात के चलते वहां की हवाई क्षेत्र यानि एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. इसका से सीधा असर भारत की बड़ी एयरलाइन्स जैसे इंडिगो और एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ा है. इंडिगो ने अपने ट्रैवल एडवाइजरी में बताया है कि ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कुछ फ्लाइट्स अब वैकल्पिक रास्तों से उड़ान भर रही हैं. इससे उड़ानों की अवधि बढ़ सकती है और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है. कुछ रूट्स पर उड़ानों को रद्द भी किया गया है

वहीं एयर इंडिया ने भी कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ईरान के एयरस्पेस से गुजरने वाली फ्लाइट्स का रूट बदला जा रहा है, जहां रीरूटिंग संभव नहीं है वहां उड़ानें कैंसिल की जा रही हैं. दोनों एयरलाइनों ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें.

FlightRadar24 की रिपोर्ट से स्थिति की पुष्टि

एविएशन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के मुताबिक फिलहाल ईरान के ऊपर से कोई भी व्यावसायिक विमान नहीं गुजर रहा है. सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को ईरान से बचते हुए सुरक्षित हवाई क्षेत्रों से लंबा चक्कर लगाकर उड़ानें संचालित करनी पड़ रही हैं. यह स्थिति केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक हवाई यातायात को प्रभावित कर रही है.

वैश्विक उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ा असर

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व में बढ़ती राजनीतिक अस्थिरता और एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया है. कई एयरलाइंस को अपनी टाइमिंग और रूट में बदलाव करना पड़ा है, जिससे कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हो रही हैं. इस कारण यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार और लंबी यात्रा का सामना करना पड़ रहा है.

हालात सामान्य होने पर लौटेंगे पुराने रूट पर

एयर इंडिया ने साफ किया है कि वह पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. जैसे ही ईरान का एयरस्पेस दोबारा खुलता है या क्षेत्रीय हालात में सुधार होता है, उड़ानों को पुराने और सामान्य रूट्स पर वापस लाने की कोशिश की जाएगी. फिलहाल एयरलाइन ने यात्रियों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है, ताकि इस अस्थायी स्थिति से सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निपटा जा सके.

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor On US Tariff: ‘बेहद गंभीर और चिंताजनक’, शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता



Source link

Related posts

असम में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने वोटर्स के नाम लिस्ट से गायब?

DS NEWS

‘मालेगांव केस में मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का मिला था ऑर्डर’, पूर्व ATS अधिकारी का दावा

DS NEWS

नस्लीय हमले में त्रिपुरा के युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार; जांच रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy