DS NEWS | The News Times India | Breaking News
शर्मनाक: पूर्व सरपंच ने 5 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, गांव वालों ने पहले पीटा फिर पुलिस को
India

शर्मनाक: पूर्व सरपंच ने 5 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, गांव वालों ने पहले पीटा फिर पुलिस को

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में मानवता को तार-तार करने वाली एक हृदयविदारक घटना घटी है. भुवनगिरी मंडल के पेंचलपाडू गांव में एक पूर्व सरपंच एल्लैया, जिसे समाज रक्षक मानता था, वही भक्षक बन गया. आरोपी पूर्व सरपंच एल्लैया (Ellayya) पर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत और उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और आक्रोशित ग्रामीणों ने कानून हाथ में लेते हुए आरोपी की जमकर पिटाई कर दी.

पूर्व जनप्रतिनिधि ने बच्ची को अकेला पाकर की हैवानियत

जानकारी के अनुसार, आरोपी एल्लैया ने गांव की ही एक पांच वर्षीय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया. जैसे ही इस घिनौनी वारदात की सूचना बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों को मिली, गांव में कोहराम मच गया. गुस्से से आगबबूला ग्रामीणों ने आरोपी एल्लैया को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की.

ग्रामीणों का गुस्सा यहीं नहीं थमा. उन्होंने आरोपी को अधमरा करने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए. उन्होंने मुख्य मार्ग पर धरना दिया और पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही भुवनगिरी मंडल की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने आरोपी एल्लैया को हिरासत में लेकर इलाज और आगे की पूछताछ के लिए थाने भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

यह मामला सत्ता और रसूख के दुरुपयोग के साथ-साथ समाज में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है. एक पूर्व जन प्रतिनिधि का इस तरह के अपराध में संलिप्त होना ग्रामीणों के लिए गहरा सदमा है. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके.

यह भी पढ़ेंः ‘ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं’, I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील



Source link

Related posts

क्रिसमस सेलिब्रेशन पर CM रेड्डी ने की सोनिया गांधी की तारीफ, BJP ने जानें क्या कसा तंज

DS NEWS

हैदराबाद में SI के आयप्पा दीक्षा पर पुलिस प्रशासन का आदेश, BJP ने लगाया पक्षपात का आरोप

DS NEWS

‘अरावली देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला…’, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी सफाई

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy