DS NEWS | The News Times India | Breaking News
Telangana: नज़रअंदाज किया तो युवक ने कर दी लड़की की हत्या, पब में काम करते थे दोनों
India

Telangana: नज़रअंदाज किया तो युवक ने कर दी लड़की की हत्या, पब में काम करते थे दोनों

Advertisements


Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के बोराबंडा क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने सिर्फ इसलिए एक लड़की की हत्या कर दी, क्योंकि उसे लगता था कि वह उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी. इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

पब में हुई थी दोनों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़िता की मुलाकात कुछ समय पहले बंजारा हिल्स के एक पब में हुई थी, जहां दोनों काम करते थे. बाद में लड़की ने अपना काम बदलकर उर्वशी बार में ज्वॉइन कर लिया. इसी के बाद आरोपी को शक होने लगा कि लड़की उससे दूरी बना रही है और पहले जैसा व्यवहार नहीं कर रही.

जानकारी के अनुसार, रविवार को आरोपी ने लड़की को बातचीत के बहाने अपने पास बुलाया. जब लड़की वहां पहुंची तो आरोपी ने गुस्से में उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही बोराबंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. परिचित युवक से हत्या किए जाने से स्थानीय लोग सदमे में हैं और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

उत्पीड़न की स्थिति में क्या करें महिलाएं?

पुलिस और विशेषज्ञों ने कहा है कि अगर किसी महिला को कोई व्यक्ति परेशान कर रहा हो या पीछा कर रहा हो तो वह तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर सकती है या शी-टीम्स के व्हाट्सऐप नंबर पर शिकायत भेज सकती है. कई मामलों में समय पर शिकायत करने से गंभीर घटनाओं को रोका जा सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी के बात न सुनने पर हिंसा कर देना एक गंभीर मानसिक विकार का संकेत है. आरोपी पर हत्या (धारा 302 आईपीसी/बीएनएस) का मामला दर्ज किया गया है. इस धारा में अधिकतम सज़ा फांसी या आजीवन कारावास होती है.

जवाहर नगर में मिला एक लड़की का शव

इसी बीच, मेडचल जिले के जवाहर नगर थाने के अंतर्गत एक और सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां स्थानीय जंगल क्षेत्र में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की. शरीर पर हल्की चोटों के निशान पाए गए, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की पहचान और मौत के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है.



Source link

Related posts

जंग के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी अबू धाबी की फ्लाइट, यात्रियों ने बयां किया मंजर

DS NEWS

‘भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है, क्योंकि..’, गोरखपुर में आयोजित सभा में बोले संघ प्रमुख

DS NEWS

Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कार में ब्लास्ट, प्रियंका गांधी-ममता बनर्जी क्या बोल

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy