DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’, PM मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में बताया भारत के विकास का
India

‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’, PM मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में बताया भारत के विकास का

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (11 जनवरी, 2026) को वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है और जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं. जब ज्यादातर देश की इकोनॉमी नीचे जा रही है, वहीं भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा, ‘आज हर ग्लोबल एक्सपर्ट और ग्लोबल संस्थाएं, भारत के विकास को बता रही हैं. IMF भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन बता रही है. भारत पर दुनिया का यह भरोसा इसलिए है क्योंकि दुनियाभर में अस्थिरता है, लेकिन भारत स्थिर है. भारत में राजनीतिक स्थिरता है.’

मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है- PM मोदी

गुजरात के राजकोट जिले में समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने लाल किले से कहा था यही समय है, सही समय है. अगर हम मेहनत से डटे रहते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है. देश और दुनिया के सभी निवेशकों के पास इन संभावनाओं का लाभ उठाने का यही समय है, सही समय है और वाइब्रेंट गुजरात रिजनल (Vibrant Gujarat Regional) समिट भी आप सभी निवेशकों को सही संदेश दे रही है कि सौराष्ट्र-कच्छ में निवेश का यही समय है, सही समय है.’

उन्होंने कहा, ‘भारत के बारे में दुनियाभर के जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे ये साफ है कि भारत से दुनिया की उम्मीदें बढ़ रही हैं. भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोविंग लार्ज इकोनॉमी है. भारत असीम संभावनाओं से भरा देश है. भारत में इंफ्लेशन काबू में है. भारत एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. भारत मिल्क प्रोडक्शन में नंबर वन है. भारत जेनेरिक मेडिसिन प्रोडक्शन में नंबर वन है. दुनिया में जो सबसे ज्यादा वैक्सीन बनाता है, वो भारत है.’

मैं वाइब्रेंट गुजरात के विजन के साथ पहले दिन जुड़ा हूं- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘बीते 11 सालों में भारत तेजी से आगे बढ़ा है. वाइब्रेंट गुजरात की यह यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है. वाइब्रेंट गुजरात समिट के विजन के साथ मैं पहले दिन से जुड़ा हुआ हूं. इस समिट से भारत का बहुत फायदा हुआ है. आज यह समिट दुनिया का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन गई है. 2026 के आरंभ के बाद, ये मेरा गुजरात का पहला दौरा है और सुखद इसलिए भी है क्योंकि 2026 की मेरी ये यात्रा सोमनाथ दादा के चरणों में सिर झुकाकर शुरू हुई है.’

उन्होंने कहा, ‘अब मैं राजकोट में इस शानदार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं, यानी विकास भी, विरासत भी… ये मंत्र हर तरफ गूंज रहा है. जब भी वाइब्रेंट गुजरात समिट का मंच सजता है, तो मुझे एक समिट नहीं दिखती, मुझे 21वीं सदी के भारत की वो यात्रा नजर आती है, जो एक सपने से शुरू हुई और आज एक अटूट भरोसे तक पहुंच चुकी है. दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात की यात्रा एक बेंचमार्क बन गई है. अभी तक इसके 10 एडिशन हो चुके हैं और हर एडिशन के साथ इस समिट की पहचान और भूमिका दोनों मजबूत होती रही है.’

वाइब्रेंट गुजरात का फोकस राज्य के परफॉर्मेंस को बदलना है- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने लगातार कुछ नया, कुछ विशेष किया है. वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट इसका एक उदाहरण बन गई है. इसका फोकस गुजरात के अलग-अलग हिस्सों के अनटैप्ड पोटेंशियल को परफॉर्मेंस में बदलने का है. भारत के विकास से जुड़ी फैक्ट शीट- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म- के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है.’

उन्होंने कहा,

  • बीते 11 सालों में भारत, दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा कंज्यूमर बना है.
  • हमारा UPI दुनिया का नंबर-1 रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म बन गया है.
  • आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर है.
  • आज भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है.
  • हम तीसरी सबसे बड़ी एविएशन मार्केट हैं.
  • मेट्रो के मामले में हम दुनिया के टॉप 3 नेटवर्क में शामिल हो गए हैं.

उन्होंने आगे कहा, ‘21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है. बीते वर्षों में भारत ने बहुत तेज प्रगति भी की है और इसमें गुजरात की, आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका रही है.’

यह भी पढ़ेंः ‘INC= इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’, मणिशंकर अय्यर ने की पाकिस्तान से बातचीत की वकालत तो भड़की बीजेपी



Source link

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर को क्यों रोका गया जल्दी? एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताई वजह, बोले- दुनिया ले सकत

DS NEWS

सीट शेयरिंग विवाद कहीं महागठबंधन को न ले डूबे! NDA को घेरने के चक्कर में कहीं खुद तो नहीं फंस र

DS NEWS

बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड! महाराष्ट्र से जम्मू और हिमाचल तक हाहाकर, डरावनी तस्वीरें

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy