DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लेने सोमनाथ पहुंचेंगे PM मोदी, ओंकार मंत्र उच्चारण में होंगे शा
India

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भाग लेने सोमनाथ पहुंचेंगे PM मोदी, ओंकार मंत्र उच्चारण में होंगे शा

Advertisements


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित समारोहों में भाग लेने के लिए शनिवार (10 जनवरी, 2026) की शाम को गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे. सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत इन समारोहों के लिए इस मंदिर नगरी को सजाया गया है और उत्सवों के रूप में बुधवार (7 जनवरी, 2026) से रविवार (11 जनवरी, 2026) तक वहां कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी आध्यात्मिक परंपरा का एक सशक्त प्रतीक है, जिसे पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इसी संदर्भ में मुझे कल (शनिवार) रात लगभग आठ बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य उच्चारण में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा.’

उन्होंने कहा, ‘अगले दिन सुबह लगभग 9:45 बजे भारत माता के अनगिनत वीर पुत्रों को समर्पित शौर्य यात्रा में भाग लेने के बाद मैं मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करूंगा. इसके बाद मुझे यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा.’ उत्सवों के हिस्से के रूप में शनिवार (10 जनवरी) की रात को एक भव्य ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा.

PMO ने इस मामले में जारी किया बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार (9 जनवरी, 2026) को एक बयान जारी कर कहा, ‘यह पर्व भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं. यह कार्यक्रम महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है.’

बयान में कहा गया, ‘पिछली शताब्दियों में सोमनाथ मंदिर को नष्ट करने के कई प्रयासों के बावजूद आज यह मंदिर आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में खड़ा है, जो इसे इसकी प्राचीन महिमा को बहाल करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों के कारण संभव हो पाया है.’

2026 में मंदिर के ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 साल हुए पूरे

बयान के अनुसार, आजादी के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार का प्रयास सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया. मंदिर की जीर्णोद्धार यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक 1951 में हासिल हुई, जब मूल स्वरूप में बहाल किए गए सोमनाथ मंदिर के दरवाजे तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी में औपचारिक रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

इसमें कहा गया है कि 2026 में इस ऐतिहासिक जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है. इसमें कहा गया है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में देश भर के सैकड़ों संत हिस्सा लेंगे और मंदिर परिसर में लगातार 72 घंटे तक ओंकार मंत्र का जाप किया जाएगा.

शौर्य यात्रा में भी हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री रविवार (11 जनवरी, 2026) की सुबह शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकाला जाएगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा.

इसके बाद, मोदी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. फिर वह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. सोमनाथ गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में स्थित है, जो अहमदाबाद से 400 किलोमीटर से ज्यादा दूर है.

यह भी पढ़ेंः ‘ममता बनर्जी ने रेड के दौरान अधिकारियों से छीने सबूत’, ED ने I-PAC मामले में खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा





Source link

Related posts

पूर्व सीएम KCR पर सीबीआई जांच को लेकर एमएलसी कविता का सनसनीखेज खुलासा, हरीश राव पर लगाए गंभीर आ

DS NEWS

सीट शेयरिंग विवाद कहीं महागठबंधन को न ले डूबे! NDA को घेरने के चक्कर में कहीं खुद तो नहीं फंस र

DS NEWS

पाक टीम से हाथ न मिलाने के मामले पर संजय राउत का बड़ा दावा, कहा – ‘ड्रामा है, 15 दिन पहले…’

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy