DS NEWS | The News Times India | Breaking News
रील का जानलेवा जुनून! चलती बाइक पर ‘सुपरमैन’ बना युवक और फिर…
India

रील का जानलेवा जुनून! चलती बाइक पर ‘सुपरमैन’ बना युवक और फिर…

Advertisements


हैदराबाद में सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक्स पाने का जुनून युवाओं की जान के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है. हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को हैदराबाद की व्यस्त सड़क पर चलती बाइक पर खतरनाक सुपरमैन स्टंट करते देखा जा सकता है. यह वीडियो किसी राहगीर की ओर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें युवक अपनी बाइक की सीट पर पेट के बल लेटकर हवा में पैर लहराते हुए तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा है.

इस दौरान वह न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी बड़ी मुसीबत खड़ी कर रहा है. घटना के वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ने सुरक्षा के नाम पर न तो हेलमेट पहना है और न ही उसका बाइक पर कोई प्रभावी नियंत्रण है. इस तरह के सुपरमैन पोज वाले स्टंट में अचानक ब्रेक लगाने या संतुलन बिगड़ने पर बचने की कोई गुंजाइश नहीं रहती.

मामले पर कड़ा संज्ञान

स्थानीय पुलिस और यातायात विभाग ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है. अधिकारियों का कहना है कि बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

स्टंटबाजों के लिए हॉटस्पॉट 

हैदराबाद के फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे, विशेष रूप से पीवीएनआर एक्सप्रेसवे और आरामगढ़ फ्लाईओवर, पिछले कुछ समय से स्टंटबाजों के लिए हॉटस्पॉट बन गए हैं. पुलिस ने पहले भी कई ऐसे मामलों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों बाइक जब्त की हैं और कई युवकों को गिरफ्तार किया है. इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की चाहत में युवा इन चेतावनी को अनसुना कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारियों की अभिभावकों अपील

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें इस तरह के घातक कारनामों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करें. पुलिस अब एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया निगरानी के जरिए ऐसे अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि रील बनाने के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और उनके ड्राइविंग लाइसेंस को स्थायी रूप से रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

ये भी पढें: ‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, देश के पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- 1962 में चीन से हार की वजह…



Source link

Related posts

बिहार एग्जिट पोल के नतीजों में हुआ गजब! महागठबंधन में शामिल इस दल का नहीं खुला खाता

DS NEWS

SIR पर सुनवाई में EC ने कही ऐसी बात SC को आ गया गुस्सा, बोला- शक्तियां मिली हैं तो क्या…

DS NEWS

पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy