DS NEWS | The News Times India | Breaking News
आग लगाने की कोशिश पड़ी भारी, बड़े भाई के घर पहुंचा युवक खुद ही झुलसा
India

आग लगाने की कोशिश पड़ी भारी, बड़े भाई के घर पहुंचा युवक खुद ही झुलसा

Advertisements


कर्नाटक के होसकोटे तालुक अंतर्गत गोविंदपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अपने ही बड़े भाई के घर में आग लगाने पहुंचा युवक खुद आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है.

पुलिस के अनुसार, झुलसे युवक की पहचान गोविंदपुर निवासी मुनिराज के रूप में हुई है. बताया गया है कि मुनिराज पिछले करीब आठ वर्षों से स्थानीय स्तर पर चिट फंड का कारोबार कर रहा था. हाल के दिनों में उसे भारी नुकसान हुआ, जिसके चलते वह कर्ज के बोझ तले दब गया. कर्ज चुकाने के लिए वह लगातार अपने परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था.

जमीन बेचने से इनकार बना विवाद की वजह

मुनिराज के बड़े भाई रामकृष्ण ने जमीन बेचने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर मुनिराज ने खौफनाक कदम उठाने की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक, बीती रात वह पेट्रोल लेकर रामकृष्ण के घर पहुंचा और आग लगाने की कोशिश करने लगा.

पेट्रोल डालते वक्त खुद आग की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, मुनिराज ने पहले घर का दरवाजा बाहर से बंद किया और फिर कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसी दौरान पेट्रोल उसके हाथों और कपड़ों पर गिर गया, जिससे वह खुद ही आग की चपेट में आ गया. आग भड़कते ही वह दर्द से चिल्लाने लगा.

पड़ोसियों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती

मुनिराज की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे युवक को बाहर निकाला. गंभीर हालत में उसे होसकोटे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही तिरुमलशेट्टीहल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने जांच कमेटी बनाने को दी चुनौती, SC बोला- ये गलत कैसे?



Source link

Related posts

केंद्र सरकार का हैदराबाद को तोहफा, मेट्रो और मूसी परियोजना को दी हरी झंडी, जानें CM ने क्या कहा

DS NEWS

तेजस्वी यादव का ये दांव नीतीश कुमार पर पड़ेगा भारी? सामने आए नए सर्वे में हो गया बड़ा खुलासा

DS NEWS

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy