DS NEWS | The News Times India | Breaking News
‘मोगैम्बो खुश हुआ’, रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने PM मोदी को लेकर दिया बयान तो खरगे ने कसा तंज
India

‘मोगैम्बो खुश हुआ’, रूसी तेल खरीद पर ट्रंप ने PM मोदी को लेकर दिया बयान तो खरगे ने कसा तंज

Advertisements


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरेंद्र मोदी को लेकर दिए ताजा बयान पर सोमवार को तंज कसा है. उन्होंने हिंदी फिल्म का डायलॉग मारते हुए कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि ट्रंप ने यह कहने की कोशिश की है कि रूस से तेल की खरीद कम करने पर मोगैम्बो खुश हुआ, लेकिन सवाल यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सामने क्यों झुके हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत झुकने वाला देश नहीं है.

ट्रंप ने रूस से भारत द्वारा कच्चे तेल की खरीद में कथित तौर पर कमी किए जाने से जुड़े एक सवाल पर कहा है, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि ट्रंप रूस से तेल की खरीद से खुश नहीं हैं और ऐसे में उन्हें खुश करना जरूरी है.’

खरगे ने 1987 की फिल्म का डायलॉग बोल किया कटाक्ष

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर खरगे ने 1987 की मशहूर हिंदी फिल्म मिस्टर इंडिया के चर्चित संवाद मोगैम्बो खुश हुआ का उल्लेख करते हुए तंज कसा. इस फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगैम्बो का किरदार निभाया था. अनिल कपूर और श्रीदेवी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मिस्टर इंडिया फिल्म का एक संवाद है कि मोगैम्बो खुश हुआ. इसी तरह ट्रंप ने कहने की कोशिश की है कि मोगैम्बो खुश हुआ. इस तरह की सोच रखने वाले डराने की कोशिश करते हैं, तो भारत झुकने वाला नहीं है.’

उन्होंने सवाल किया, ‘लेकिन मोदी जी उनके सामने नाक क्यों रगड़ रहे हैं, मुझे मालूम नहीं है.’

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा? 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘व्हाइट हाउस में बैठे प्रधानमंत्री के अच्छे दोस्त भारत के प्रति कभी गरम, कभी नरम वाला रवैया जारी रखे हुए हैं. उन्होंने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो अमेरिका भारत से होने वाले आयात पर अधिक शुल्क लगाएगा.’

उन्होंने कटाक्ष किया, ‘नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी जैसे सभी आयोजन, (जबरन) गले लगना और अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ में किए गए सभी सोशल मीडिया पोस्ट का कोई खास असर नहीं पड़ा.’

क्या बोल गए अमेरिका के राष्ट्रपति?

रविवार को फ्लोरिडा से वॉशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘वे (भारत) मूल रूप से मुझे खुश करना चाहते थे. मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं, वह अच्छे व्यक्ति हैं. उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था और मुझे खुश करना जरूरी था. वे व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं. यह उनके लिए बहुत बुरा होगा.’

लिंडसे ग्राहम के बयान के बाद आई प्रतिक्रिया

ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के बयान के बाद आई, जो एयर फोर्स वन में उनके साथ मौजूद थे. ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के कारण ही भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है. ग्राहम ने अपने टैरिफ संबंधी विधेयक का जिक्र किया, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से होने वाले आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान है.





Source link

Related posts

‘अमेरिका ने बीजेपी के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है’, वोटर अधिकार यात्रा में बोले अखिलेश यादव

DS NEWS

सेना के रिटायर्ड कर्नल पर बीयर की बोतलों से हमला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जागी पुलिस, 5 अरेस्ट

DS NEWS

सबरीमाला के कपाट से कैसे चोरी हुआ सोना? इसरो के वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy