DS NEWS | The News Times India | Breaking News
अमेरिका में Ex-गर्लफ्रेंड की हत्या कर भारत भागा, आरोपी के फ्लैट से ही मिली डेडबॉडी, इंटरपोल ने
India

अमेरिका में Ex-गर्लफ्रेंड की हत्या कर भारत भागा, आरोपी के फ्लैट से ही मिली डेडबॉडी, इंटरपोल ने

Advertisements


अमेरिका में महिला की हत्या की वारदात के मामले में इंटरनेशनल लेवल पर चल रही हत्यारे की तलाश आखिरकार भारत के तमिलनाडु में आकर खत्म हो गई है. इंटरपोल पुलिस ने अर्जुन शर्मा को यहां से गिरफ्तार किया है. आरोपी अर्जुन पर अमेरिका में निकिता गोडिशला की हत्या करने और उसके तुरंत बाद भारत भागने के गंभीर आरोप है. 

27 साल की निकिता राव गोडिशला के मैरिलेंड में रहती थी. भारतीय मूल की निकिता डेटा एनालिस्ट थीं. 2 जनवरी को अचानक लपाता हो गईं थी. उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा ने हॉवर्ड काउंटी पुलिस से संपर्क करके निकिता से नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को मिलने का दावा किया था. इसी दावे के साथ पुलिस को उन पर शक हुआ. पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अर्जुन ने उसी दिन भारत के लिए उड़ान भर दी थी. वह गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर अमेरिका छोड़कर चला गया था. 

निकिता का शव कहां से बरामद किया

पुलिस ने पूरे मामले में निकिता की तलाश शुरू की तो सबसे पहले उन्होंने अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट की सर्च वारंट के आधार पर तलाशी ली. 3 जनवरी को अपार्टमेंट के अंदर से निकिता का शव बरामद किया गया. 

पुलिस ने पूरी वारदात के बारे में क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि निकिता की बॉडी पर चाकू के कई घाव थे. यह एक तरह का हिंसक हमला था. हॉवर्ट काउंटी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ फर्स्ट डिग्री, सेकंड डिग्री हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए. फिलहाल हत्या क्यों की गई, इसको लेकर जांच जारी है. गोडिशला फरवरी 2025 से वेडा हेल्थ में बतौर डेटा और स्ट्रेटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं. उन्हें हाल ही में कंपनी की तरफ से ऑल इन अवॉर्ड भी मिला था. वह मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में अकेले रहते थीं. 

कैसे हुई गिरफ्तारी?

अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी संघीय एजेंसियों ने अमेरिका छोड़ भारत जाने के मामले में भारतीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. इंटरपोल पुलिस ने एजेंसियों के बीच लगातार निगरानी और सूचना साझा करने के बाद उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया. 

अब जल्द अर्जुन का प्रत्यर्पण किया जाएगा. अमेरिका में भारतीय दूतावास कहा है कि हम निकिता के परिवार के संपर्क में है. काउंसलिंग सहायता दी जा रही है. दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ भी इस मामले को फॉलो अप कर रहा है. 



Source link

Related posts

पुलिस कांस्टेबल प्रमोद की हत्या का आरोपी रियाज एनकाउंटर में ढेर, जानें पूरा मामला

DS NEWS

रील्स की ‘आग’ या दहेज का ‘भस्मासुर’… निक्की हत्याकांड में अब आया नया मोड़, 3 साल पहले ही रिश्

DS NEWS

बांग्लादेश में हिंदुओं की लिंचिंग से बंगाल में उबाल, कोलकाता में डिप्टी हाई-कमीशन के बाहर मार्च

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy