DS NEWS | The News Times India | Breaking News
बारिश बर्फबारी और कोहरा… ठंड ने बढ़ाई आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
India

बारिश बर्फबारी और कोहरा… ठंड ने बढ़ाई आफत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Advertisements


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में बहुत घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों तक भीषण कोहरा छाने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आने वाले 6-7 दिनों में शीतलहर की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरूआत के साथ ही भयंकर ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा. 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 

यूपी में शीत लहर की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में आज कई जगहों पर (3 जनवरी) को सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 6 से 9 जनवरी तक शीतलहर देखने को मिल सकती है. आज शनिवार को और ठंड बढ़ने की संभावना है. यूपी से सटे बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रात और सुबह के समय बहुत घने कोहरे छाने की संभावना है. बिहार में  4 और 5 जनवरी को कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. 

हिमाचल में माइनस में पहुंचा पारा
हिमाचल में कई जगहों पर हल्की बारिश और स्नोफॉल देखने को मिला, जिसके चलते प्रदेश के कई स्थानों पर पारा माइनस में पहुंच गया है. ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस -6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. कुल्लू मनाली की बात करें तो मौसम साफ होने के बाद अब ऊपरी इलाकों में सड़कों पर ब्लैक आइस जमनी शुरू हो गई है. इस कारण अब प्रशासन द्वारा रोहतांग दर्रा को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. सड़कों पर फिसलन के चलते रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को गुलाबा में ही रोका जाएगा. 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 8 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा. हालांकि 6 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक दो जगहों पर हल्की बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें

रेहान-अवीवा की सगाई के बाद पहली फोटो आई सामने, पिता रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिली



Source link

Related posts

‘ऑपरेशन सिंदूर में हमने अन्याय का बदला लिया’, दिवाली पर PM मोदी ने देश को लिखी चिट्ठी

DS NEWS

‘भारत विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देंगे अपनी जमीन का इस्तेमाल’, इस पड़ोसी देश का बड़ा ऐल

DS NEWS

लेह हिंसा की न्यायिक जांच कल से होगी शुरू, पीड़ितों से गवाही दर्ज कराने का किया गया अनुरोध

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy