DS NEWS | The News Times India | Breaking News
प्रियंका गांधी की जिप्सी के सामने आया टाइगर, जंगल सफारी के दौरान का वीडियो वायरल
India

प्रियंका गांधी की जिप्सी के सामने आया टाइगर, जंगल सफारी के दौरान का वीडियो वायरल

Advertisements


बेटे की सगाई और अपने निजी प्रवास पर नए साल की छुट्टियां मनाने राजस्थान के सवाई माधोपुर कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी पहुंची. यहां उन्होंने गुरुवार को अपने परिवार के साथ रणथम्भौर नेशनल पार्क में सफारी की. इस दौरान एक वाकया हुआ, जिसने सभी का ध्यान खींचा. 

जानकारी के मुताबिक, जिस समय कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ओपन जिप्सी में नेशनल पार्क की सफारी कर रही थीं, उसी दौरान उनकी गाड़ी के सामने टाइगर आ गया. जैसे ही टाइगर झाड़ियों में से निकला, पर्यटक अचानक सहम गए. 

इस दौरान कई लोग उस लम्हे को मोबाइल में कैद करने लगे, लेकिन जैसे ही टाइगर उनकी ओर बढ़ा तो सभी पर्यटक डर कर अपनी सीटों पर बैठ गए. कुछ देर में टाइगर जिप्सियों के सामने से टहलता हुआ, कच्चे रास्ता पार कर झाड़ियों में वापस चला गया. 

रणथंभौर में भ्रमण के दौरान अधिक ठंड का मौसम भी था. इस वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके परिवार के लोग और साथ में आए मेहमान सिर पर टोपा और चेहरे पर मास्क लगाए दिखाई दिए. पार्क में जाते समय वाड्रा परिवार के सदस्य मीडिया की नजरों से भी बचते दिखे. 

चार दिन के दौरे पर हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
बता दें, प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी और परिवार के साथ 30 दिसंबर को चार दिन के दौरे पर रणथंभौर पहुंचे हैं. इसी सिलसिले में आज रणथंभौर में उन्होंने परिवार संग टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया. 

इनपुट – लोकेश





Source link

Related posts

‘बिना गलती के परेशान किए जा रहे वोटर’, CM ममता ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, की बड़ी डिमांड

DS NEWS

हैदराबाद एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट्स की एहतियात के तौर पर की गई जांच

DS NEWS

300 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, किस राज्य ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy