DS NEWS | The News Times India | Breaking News
सेंट्रल जीएसटी विभाग में रिश्वतखोरी का रैकेट धराया, IRS अधिकारी समेत कई अरेस्ट
India

सेंट्रल जीएसटी विभाग में रिश्वतखोरी का रैकेट धराया, IRS अधिकारी समेत कई अरेस्ट

Advertisements


सीबीआई यानी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने झांसी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) विभाग में फैले रिश्वतखोरी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए, यहां CGST झांसी में 70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. इस मामले में CBI ने एक डिप्टी कमिश्नर (आइआरएस अधिकारी), दो सुपरिंटेंडेंट, एक वकील और एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है.

CBI के मुताबिक, आरोप है कि CGST झांसी के अफसरों ने GST चोरी से जुड़े मामलों में निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के बदले 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी.  इस शिकायत के आधार पर CBI ने 30 दिसंबर 2025 को मामला दर्ज कर जाल बिछाया.

70 लाख रुपये लेते पकड़े गए सुपरिंटेंडेंट
CBI ने ट्रैप के दौरान दो सुपरिंटेंडेंट को 70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. बताया गया है कि यह रकम डिप्टी कमिश्नर के कहने पर ली जा रही थी. इसके बाद डिप्टी कमिश्नर, दोनों सुपरिंटेंडेंट, एक वकील और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.

छापेमारी में 1.60 करोड़ कैश, जेवर और दस्तावेज बरामद
गिरफ्तारी के बाद CBI ने कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान करीब 90 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में जेवरात, बुलियन और कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए. अब तक कुल 1.60 करोड़ रुपये नकद जब्त किए जा चुके हैं. CBI ने बताया कि तलाशी और जांच अभी जारी है.

किन लोगों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रभा भंडारी (IRS-C&IT 2016), डिप्टी कमिश्नर, CGST झांसी; अनिल तिवारी, सुपरिंटेंडेंट, CGST झांसी; अजय कुमार शर्मा, सुपरिंटेंडेंट, CGST झांसी; राजू मंगतानी, मालिक, एम/एस जय दुर्गा हार्डवेयर; नरेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता शामिल हैं. 

CBI के अनुसार, सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा. इस कार्रवाई से एक बार फिर सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो गए हैं.

इनपुट – पुष्पेंद्र सिंह यादव



Source link

Related posts

पीएम मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री से जुड़ी जानकारी का नहीं होगा खुलासा, दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द कि

DS NEWS

26 जनवरी के मौके पर दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक, फाइटर जेट से खास कारनामा करने वाली है वायुसेना

DS NEWS

PM मोदी ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से की मुलाकात, ISS पर जाने वाले पहले भारतीय

DS NEWS

Leave a Comment

DS NEWS
The News Times India

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy